Gorakhpur News: चार माह में तैयार हो जाएगा यूपी का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट। 

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप हॉस्पिटैलिटी सेक्टर का हब बन रहा गोरखपुर, 48.39 करोड़ रुपये की लागत से गीडा में हो रहा राज्य होटल प्रबंधन संस्थान का निर्माण...

By INA News Desk
May 20, 2025 - 19:03
121 Views
Gorakhpur News: चार माह में तैयार हो जाएगा यूपी का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट। 
Advertisement
Advertisement

गोरखपुर। बीते कुछ सालों में गोरखपुर का टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तेजी से आगे बढ़ा है। हाल के सालों में यहां कई बड़े ब्रांड के होटल्स, रेस्टोरेंट खुले हैं और कई खुलने की प्रक्रिया में हैं। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कुशल पेशेवरों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में प्रदेश का पहला स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) बनवा रहे हैं। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के कार्यालय के सामने बन रहे एसआईएचएम का निर्माण 85 प्रतिशत से अधिक तक पूरा हो चुका है। सितंबर माह तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा और अगले शैक्षिक सत्र से यहां होटल एंड टूरिज्म मैनजमेंट से जुड़े डिप्लोमा और डिग्री के पाठ्यक्रम संचालित होने लगेंगे। 

स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, पर्यटन विभाग का प्रोजेक्ट है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था के रूप में सी एंड डीएस यूनिट-14 द्वारा कराया जा रहा है। 43 करोड़ 38 लाख 89 हजार रुपये की इस परियोजना पर निर्माण कार्य 26 सितंबर 2023 को प्रारंभ हुआ था। वर्तमान समय में 35 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च कर 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं और इसी साल 25 सिंतबर तक कार्य पूर्ण किया जाना लक्षित है। निर्माण के पहले चरण में दो ब्लॉकों में प्रशासनिक कक्ष, क्लास रूम, कॉमन हाल, किचन के अलावा अंडरग्राउंड पार्किंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, फायर सेफ्टी, पाइपलाइन आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। 

उप निदेशक पर्यटन रविंद्र कुमार मिश्रा बताते हैं कि पूरी कोशिश हो रही है कि स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट का निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही अगले शैक्षिक सत्र से यहां ग्लोबल डिमांड के अनुरूप होटल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी मैनजमेंट के कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में कोर्स शुरू हो जाने के बाद युवाओं को रोजगारपरक पढ़ाई के लिए नए विकल्प मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से गोरखपुर में जिस तरह से पर्यटन विकास हो रहा है उससे होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। 

Also Read- Lucknow News: नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत बरेली के बनखंडी नाथ मंदिर को 4.52 करोड़ रुपए से सजाया और संवारा जायेगा- जयवीर सिंह

  • दूसरे चरण में बनेंगे ब्वॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल

स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के दूसरे चरण के निर्माण में ब्वॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। दूसरे चरण की परियोजना के निर्माण पर 46 करोड़ 81 लाख 64 हजार रुपये की लागत आएगी। इसके लिए ई टेंडर की कार्यवाही प्रगति पर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement