कानपुर  न्यूज़: आम महोत्सव में आम की तमाम किस्मों की लगाई गई विशाल प्रदर्शनी।

By INA News Desk
Jul 12, 2024 - 11:09
64 Views
कानपुर  न्यूज़: आम महोत्सव में आम की तमाम किस्मों की लगाई गई विशाल प्रदर्शनी।
Advertisement
Advertisement

इब्ने हसन ज़ैदी / कानपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैंगो फेस्टिवल का आयोजन सीएसए के कैलाश भवन में आयोजित किया गया बता दें कि नेशनल मीडिया क्लब के तत्वावधान में ये मैंगो पार्टी पिछले 17 वर्षों से आयोजित हो रही है।

इस दौरान कई कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी सहित कई विधायक समेत शासनिक प्रशासिनक समेत आठ हजार से अधिक लोगों ने शिरकत करी। इस मैंगो पार्टी में आम की तमाम किस्मों की विशाल प्रदर्शनी लगायी गयी व आम उत्पादक किसानों का सम्मान भी किया गया इसके पश्चातभव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

इसे भी पढ़ें:-  कानपुर न्यूज़: अब अगर बस अनफिट पाई गई तो ड्राइवर के साथ गाड़ी मालिक पर होगी कार्रवाई-दया शंकर परिवहन मंत्री

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि मैंगो पार्टी का मुख्य उद्देश्य एक दूसरे को जोड़ना है एक आम आदमी ही हर बात व चीजों को समझता है इस आयोजन में हर उस किसान भाईयों का सम्मान होता है जो आम का उत्पादन करता है।

उन्होंने कहा कि आम फलों का राजा है आम कितने प्रकार के होते हैं यहां पर हर प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को फलों का राजा के बारे में जानकारी मिलती है। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि नेता नगरी और पक्ष विपक्ष लगा रहता है लेकिन इस मैंगो पार्टी में हम सभी पक्ष व विपक्ष दोनों लोगों को बुलाते हैं क्योंकि कोई एक ऐसा दिन होना चाहिए जहां सब मिलकर प्यार बांट सकें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement