kanpur News: अखिल भारतीय बार एग्जाम की प्रक्रिया शुरू परीक्षा 24 नवम्बर को।

By INA News Desk
Sep 7, 2024 - 19:44
58 Views
kanpur News: अखिल भारतीय बार एग्जाम की प्रक्रिया शुरू परीक्षा 24 नवम्बर को।
अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति की बैठक में बोलते हुए 
Advertisement
Advertisement

कानपुर। अरविंद दीक्षित पूर्व उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आधिकारिक तौर पर अखिल भारतीय बार परीक्षा XIX (AIBE 19) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के अनुसार परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन पेमेंट 3 सितंबर 2024 से शुरू हो चुका है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 अक्टूबर  को बंद कर दिया जाएगा। ऑनलाइन पेमेंट की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है भरे गए फर्मों में यदि कोई त्रुटि है तो 30 अक्टूबर तक करेक्शन किया जा सकता है 18 नवंबर तक प्रवेशार्थी ऑनलाइन प्रवेश पत्र  ले सकेंगे। परीक्षा 24 नवंबर 2024 को होगी।

इसे भी पढ़ें:- Kanpur News: सपा महिला सभा प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव का भव्य स्वागत।

श्री दीक्षित ने कहा की परीक्षा में सामान्य और ओबीसी के लिए 45% और एस सी एस टी के लिए 40% पासिंग मार्क्स निर्धारित है। सी ओ पी प्राप्त करने के लिए ये परीक्षा पास करना अनिवार्य है जून 2010 से लेकर आज तक पंजीकृत होने वाले अधिवक्ता जिन्होंने अभी तक ए आई बी ई परीक्षा पास नही की है वो आवेदन कर सकते हैं। प्रमुख रूप से पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन संजीव कपूर राकेश सिद्धार्थ आयुष शुक्ला अंकुर गोयल इशू सोनकर विकास गुप्ता ऋषि बाजपेई रुखसार अहमद अमर दीप शिवम गंगवार आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement