Kanpur News: सपा महिला सभा प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव का भव्य स्वागत। 

समाजवादी पार्टी ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक के दौरान नवनिर्वाचित सपा महिला सभा प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव का ग्रामीण....

By INA News Desk
Sep 7, 2024 - 19:40
66 Views
Kanpur News: सपा महिला सभा प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव का भव्य स्वागत। 
Advertisement
Advertisement

कानपुर। समाजवादी पार्टी ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक के दौरान नवनिर्वाचित सपा महिला सभा प्रदेश सचिव दीपशिखा सिंह यादव का ग्रामीण कमेटी एवं सपा ग्रामीण महिला सभा ने भव्य स्वागत किया सभी लोगों ने फूल माला पहनकर शुभकामनाएं भेंट की! नव निर्वाचित महिला सभा प्रदेश सचिव दीपशिखा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर एवं महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव की संतुष्टि पर सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

महिलाओं को जोड़कर पूरे प्रदेश में घर-घर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में किए गए कार्यों को उजागर करके जनता के बीच जाकर  कन्या विद्या धन, एक्सप्रेस वे, वृद्धा पेंशन, बेरोजगारी भत्ता बात कर लोगों को जोड़ने का काम करूंगी अखिलेश यादव के हाथों  को मजबूती देने का काम करूंगी।स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश महासचिव महिला सभा नीता सचान ने कहा कि पार्टी को मजबूती देने में महिलाओं का भी बड़ा योगदान होता है अपना घर परिवार छोड़कर घर घर जाकर लोगों को जोड़ने के साथ- साथ परिवार को भी जोड़ के रखना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें:- Shahjahanpur News: कासगंज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन।

लेकिन महिलाओं की सुरक्षा उनके रोजगार के लिए, केवल अखिलेश यादव ही चिंता करते हैं सभी पार्टियों बड़े-बड़े वादे करती हैं लेकिन महिलाओं का कोई पुर्साहाल नहीं है समाजवादी पार्टी ऐसी पार्टी है जात धर्म से हटकर सोचती है! स्वागत के दौरान पूर्व सांसद राजा रामपाल,पूर्व विधायक सतीश निगम ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला,महिला सभा प्रदेश महासचिव नीता सचान,महिला ग्रामीण अध्यक्ष अर्चना रावल,महासचिव मंजू लता यादव,उपाध्यक्ष अंजली सिंह,सुमन गुप्ता जिला सचिव,इत्यादि लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement