हरदोई न्यूज़: पर्यावरण संरक्षण हम सब की प्राथमिकता - पर्यावरण प्रहरी अभिनीत मौर्य 

By INA News Desk
Jul 10, 2024 - 16:35
116 Views
हरदोई न्यूज़: पर्यावरण संरक्षण हम सब की प्राथमिकता - पर्यावरण प्रहरी अभिनीत मौर्य 

हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने वन रेंज अधिकारी विनय सिंह के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना एक पेड़ मां के नाम में भाग लेकर वृक्षारोपण किया। अभिनीत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है इसे हम सभी को मिलकर के प्रकृति का संरक्षण करना है।

इस समय अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और समाज के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक करें। उन्हे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभिनीत सामाजिक वृक्षारोपण के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी मुहिम से अवगत कराते हैं, उनका कहना है कि किसी को उपहार देना है तो उपहार के तौर पर एक पेड़ भी अवश्य दें। 

इसे भी पढ़ें:- हापुड़ न्यूज़: तेज रफ्तार डीजे की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, दो गंभीर घायल।

अभिनीत ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह नही है कि केवल वृक्षारोपण करके फोटो अपलोड करना बल्कि उस पेड़ की देख भाल भी करना है। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी अपने टीम के साथ उपस्थित रहे, साथ श्याम सुंदर मौर्य व अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement