अमरोहा न्यूज़: अमरोहा में नये क़ानून के तहत पहली FIR दर्ज हुई, BNS के सेक्शन 106 के तहत दर्ज हुई FIR.

By INA News Desk
Jul 1, 2024 - 13:44
144 Views
अमरोहा न्यूज़: अमरोहा में नये क़ानून के तहत पहली FIR दर्ज हुई, BNS के सेक्शन 106 के तहत दर्ज हुई FIR.
कुँवर अनुपम सिंह एसपी अमरोहा
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर - एम हारिस

  • छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए तारों में छोड़े गए विद्युत करंट से पड़ोसी खेत स्वामी की हुई थी मौत

यूपी के अमरोहा में 1 जुलाई से लागू हुए नए कानून के तहत दर्ज हुई एफआईआर दरअसल रहरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया खादर में खेत के चारों ओर लगाई गई तारों की बाड़ में दौड़ रहे विद्युत करंट की चपेट में आकर पड़ोसी खेत स्वामी की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

तारों में करंट छोड़ने वाले खेत स्वामी के खिलाफ थाने में तहरीर दी जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी 45 वर्षीय जगपाल सिंह उर्फ मंगला धान की पौध रोपाई के लिए सोमवार सुबह खेत में पानी भर रहा था। इस दौरान पड़ोसी खेत स्वामी ने छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में करंट छोड़ रखा था। करंट की चपेट में आकर जगपाल की मौके पर मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजलीघर पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जगपाल के भाई का कहना है कि रविवार को मेड़ को लेकर पड़ोसी खेत स्वामी से विवाद हुआ था। इसके बाद पड़ोसी खेत स्वामी ने तारों में उच्च शक्ति करंट छोड़ दिया था। उधर मृतक के परिजनों के द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई जिसके बाद बाद पुलिस ने राजवीर,भूप सिंह के खिलाफ नए कानून के तहत BNS 106 मे मुकदमा दर्ज किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement