लकड़ी माफियाओं ने काटे तीन सरकारी पेड़, वन विभाग ने टैक्टर ट्रॉली सहित लकड़ी की सीज, तीन अभियुक्तों पर मामला दर्ज।

By INA News Desk
Jun 17, 2024 - 21:25
210 Views
लकड़ी माफियाओं ने काटे तीन सरकारी पेड़, वन विभाग ने टैक्टर ट्रॉली सहित लकड़ी की सीज, तीन अभियुक्तों पर मामला दर्ज।
Advertisement
Advertisement

कछौना / हरदोई। वन रेन्ज कछौना के अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी की टीम ने बीती रात में गस्त के दौरान पटकुइयां गांव के पास शारदा नहर के किनारे खड़े तीन यूकेलिपटस पेड़ों को चोरी से काट रहे लोगों को धर दबोचा। मौके से  लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। जिसे रेंज परिसर लाकर सीज किया गया।

बताते चलें कछौना रेंज के अंतर्गत डीएफओ हरदोई शशि कांत अमरेश के निर्देशन में लगातार विगत एक माह से ताबड़तोड़ कार्यवाई की जा रही हैं। इस क्रम में अवैध कोयला भट्ठियां जमीदोज करना, आरा मशीनों पर छापेमारी, अवैध कटान को रोकना, जंगली जानवरों के शिकार को रोकना, वांछित अभियुक्तों को जेल भेजना तथा अधिकतम जुर्माना वसूलना आदि कार्यवाहियां की गई।

इसी क्रम में बीती रात वन रेन्ज टीम को शारदा नहर पटरी पर यूकेलिप्टस के सरकारी पेड़ कटान की सूचना मिली, जिसपर वन विभाग की टीम तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गई, मौके पर तीन लोग प्रदीप, राज व एक अन्य लकड़ी काट कर टैक्टर ट्रॉली में लाद कर फरार होने की फिराक में थे, इसी दौरान वन विभाग की टीम ने शीघ्र कार्यवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों पर भारतीय वन अधिनियम की धारा 33, 41, 42 मामला दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement