देवबंद न्यूज़: दारुल उलूम में हुई मजलिस-ए-शूरा की बैठक, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों की रिपोर्ट पेश, सदस्यों ने जताई संतुष्टि।
- शूरा की बैठक में तालीम की बेहतरी व छात्रों को सुविधाएं देने पर जोर
देवबंद। इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम की सुप्रीम पावर मजलिस-ए-शूरा की बैठक में तालीम की बेहतरी और छात्रों को अधिक सुविधाएं प्रदान किए जाने पर जोर दिया गया। साथ ही शूरा सदस्यों के समक्ष शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की रिपोर्ट पेश की गई। जिस पर उन्होंने संतुष्टि जताई। दारुल उलूम के मेहमानखाने में आयोजित हुई शूरा की बैठक में सर्वप्रथम शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना हुसैन हरिद्वारी ने अपने विभाग की रिपोर्ट पेश की। जिस पर शूरा सदस्यों ने संतुष्टि जताई।
इसके साथ ही लेखा-जोखा और निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों ने शूरा सदस्यों के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, संस्था में विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य, नए शिक्षकों की नियुक्ति और छात्रवृत्ति सहित अन्य मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। साथ ही शूरा सदस्यों ने तालीम की बेहतरी और छात्रों को ओर अधिक सुविधाएं दिए जाने पर सहमति जताई।
इसे भी पढ़ें:- दिल्ली न्यूज़: भारत-जापान की टू प्लस टू, हिंद-प्रशांत से लेकर सैन्य सहयोग पर चर्चा।
इसमें मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी, सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी, पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी, पूर्व मोहतमिम मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी, मौलाना बदरुद्दीन अजमल,मौलाना रहमतउल्लाह कश्मीरी, मौलाना अनवार, मौलाना अंजर हुसैन मियां साहब, मौलाना महमूद राजस्थानी, मौलाना हबीबुर्रहमान, मौलाना हकीम कलीमुल्लाह कश्मीर, मौलाना शफीक और मौलाना आकिल मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











