हरदोई न्यूज़: महिला किसान के खेत गाटा संख्या 585 से जबरन अवैध खनन कर, किसान के खेत में ही बना दी सड़क। 

By INA News Desk
Jun 26, 2024 - 19:24
77 Views
हरदोई न्यूज़: महिला किसान के खेत गाटा संख्या 585 से जबरन अवैध खनन कर, किसान के खेत में ही बना दी सड़क। 
Advertisement
Advertisement
  • जमीन की पैमाईश कराए बिना ही खेत से निकाल दी सड़क, मामले में उपजिलाधिकारी सवायजपुर से की गई शिकायत। 

हरदोई। जनपद की तहसील सवायजपुर के गांव बम्हटापुर नंदबाग में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें न तो जिम्मेदार अधिकारियों का भय है और न ही सरकार के आदेशों का, शायद तभी प्रधान की मिलीभगत से नव निर्मित गौशाला तक जाने के लिए बनाए जाने वाले मार्ग को बिना जमीन की पैमाईश कराए ही एक महिला किसान प्रिया मिश्रा पत्नी राजीव मिश्रा (अधिवक्ता) के खेत गाटा संख्या 585 से निकाल दिया है। यही नहीं महिला किसान के खेत से ही अवैध रूप से मिट्टी खनन कर सड़क निर्माण करा दिया

मामले में उपजिलाधिकारी सवायजपुर से शिकायत की गई है, जिसमें पीड़ित ने बताया कि बर्रा गांव के ग्राम प्रधान अशोक राठौर हैं। वहीं महिला ने बताया कि जमीन की बिना पैमाईश कराए ही उसके खेत से सड़क निकाल दी है और गौशाला का निर्माण भी बेहद घटिया तरीके से कराया है जिसकी जांच होना अति आवश्यक है।

योगी सरकार एक तरफ जहां दबंग और भू माफिया पर कार्यवाही की बात कर रही है वहीं हरदोई में दबंगों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण अधिवक्ता की पत्नी प्रिया मिश्रा की खेत में बनाई गई रोड को देखकर समझा जा सकता है की किस तरह एक दबंग व्यक्ति प्रधान को अपने दबाव में लेकर महिला किसान के खेत से ही सड़क निकाल देता है।

जबकि पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है और ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है अब ऐसे में देखना यह है कि स्थानीय अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement