सीतापुर न्यूज़: सफाई कर्मी में किया आत्मदाह का प्रयास, ब्लाक में मचा हडकंप।

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 20:02
84 Views
सीतापुर न्यूज़: सफाई कर्मी में किया आत्मदाह का प्रयास, ब्लाक में मचा हडकंप।
Advertisement
Advertisement
  • बीडीओ व एडीओ पंचायत पर लगाया गाली देने व अपमानित करने का आरोप

मिश्रिख/सीतापुर। विकासखंड कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सफाई कर्मचारी ने बीडीओ कक्ष के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया हालांकि कार्यालय के पास खड़े लोगों ने उसे रोक लिया। आपको बता दें कि विकास खंड मिश्रिख में तैनात सफाई कर्मचारी महेंद्र कुमार वर्मा ने सुबह एक प्रार्थना पत्र डीपीआरओ को दिया था कि वह मिश्रिख के राजस्व ग्राम समसापुर में कार्यरत है।

विकासखंड मिश्रिख के एडीओ पंचायत प्रेमकुमार व बीडीओ अवध प्रताप सिंह द्वारा आए दिन मानसिक प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। आज 21 जून को विकासखंड मिश्रिख के समस्त सफाई कर्मचारी नैमिष चक्रतीर्थ पर ड्यूटी लगाई थी जहां गंदगी पड़े होने के कारण व बिखरी पॉलिथीन उठाई जा रही थी उसी समय बीडीओ व एडीओ ने सफाई कर्मचारी की मां बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगे।

सफाई कर्मचारी अपनी बात कहता उससे पहले एडीओ प्रेम कुमार ने निलंबित करने की धमकी दे डाली जिससे आहत होकर सफाई कर्मचारी कार्यालय पर 2 बजे तक निराकरण कराए जाने की मांग की थी,ं निराकरण न करने पर वह आत्मदाह करेगा जिसकी जिम्मेदारी बीडीओ अवध प्रताप सिंह की होगी।

पूर्व सूचना के अनुसार निराकरण न होने पर 2 बजे के बाद सफाई कर्मचारी महेंद्र कुमार वर्मा ने सीसी में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने का प्रयास किया वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने रोक लिया और समझाया कि अब ऐसा नहीं होगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने बात करना उचित नहीं समझा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement