Ballia : 2027 में सपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ पार्टी के संस्थापक सदस्य शारदानंद अंचल की मनाई गई 78वीं जयंती
जयप्रकाश अंचल ने कहा कि, शारदानंद अंचल बनना बहुत कठिन है। हां उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास जरूर किया जा रहा है क्योकि हम लो
Report- S.Asif Hussain zaidi.
उत्तर प्रदेश के बलिया में सपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की 78 वीं जयंती आगामी 2027 मे सपा कि सरकार बनाने के संकल्प के साथ मनाई गई। इस जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सपा के दिग्गज नेता सपा कार्यालय पहुंचकर अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमे बलिया से सपा के लोकसभा सांसद सनातन पांडे, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी,सपा विधायक संग्राम सिंह यादव,सपा विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष यशपाल सिंह, सपा नेता डॉ0 संतोष कुमार युवा नेता जेडी, शबनम बांसपारी, जिला पंचायत सदस्य मंटू खान, सहित सभी नेताओं ने 2027 सपा की सरकार कैसे बने इस पर विचार व्यक्त किया।
बैरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक व स्वर्गीय शारदानंद अंचल के बेटे जयप्रकाश अंचल ने कहा कि, शारदानंद अंचल बनना बहुत कठिन है। हां उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास जरूर किया जा रहा है क्योकि हम लोग देखे थे सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ और सिर्फ जनता के कामों के लिए पिता जी ईतना परेशान रहते थे, कि खाना नहाना व दवा खाना लेना भी भूल जाते थे।
हम लोगों को याद दिलाना पड़ता था पिताजी दवा खा लीजिए और दूसरी बात यह भी थी कि कहीं भी किसी गरीब कमजोर, दलित, पर अन्याय होता या कोई उनको दबाने का या उसकी जमीन हड़पने का प्रयास भी करता तो बिना बुलाए ही स्वयं पहुंचकर उसकी मदद किया करते थे। सपा विधायक जयप्रकाश आंचल ने कहा कि आज जिस महान नेता की जयंती में हम सब शामिल हुए हैं। वे सपा के संस्थापक सदस्य थे। इसलिए आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें की आगामी 2027 में हम सबको मिलकर सपा की सरकार बनानी है।
वहीं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि हम जिस महान शख्सियत की जयंती में शामिल हुए हैं, स्वर्गीय शारदानंद अंचल सपा के संस्थापक सदस्य तो थे ही। उसके साथ ही साथ समाजवादी पार्टी का विस्तार करने में और पार्टी को मजबूत करने मे और खास तौर पर पश्चिम बंगाल, और महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने में स्वर्गीय शारदानंद अंचल के योगदान बुलाया नहीं जा सकता तो वहीं सपा सांसद सनातन पांडे ने कहा कि स्वर्गीय आंचल कार्यकर्ताओं के लिए पक्ष के पहाड़ थे, जो आज के नेताओं के पास नहीं है।
वह हमेशा सामंती विचारधारा के खिलाफ रहते थे स्वर्गीय अंचल की खास बात यह भी थी कि, जो बात बंद कमरे में करते थे वही बात सार्वजनिक सभा में भी खाने का साहस रखते थे तो वही पूर्व मंत्री व सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि स्वर्ग शारदानंद अंकल जी साहस और विश्वास से भारे व्यक्ति होने के साथ-साथ पूरा जीवन गरीब कमजोर और दलितों की लड़ाई लड़ते हुए गुजार दी। श्री रिजवी ने कहा कि शारदानंद चल होना सबके बस की बात नहीं।
Also Click : Sambhal : कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, एक यात्री की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
What's Your Reaction?











