बिजनौर न्यूज़: महीने भर के मशक्कत के बाद पिंजरे में फंसा गुलदार, ग्रामीणो ने ली राहत की सांस।

By INA News Desk
Jun 11, 2024 - 13:42
100 Views
बिजनौर न्यूज़: महीने भर के मशक्कत के बाद पिंजरे में फंसा गुलदार, ग्रामीणो ने ली राहत की सांस।

बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र के नरायनपुर रतन गांव में गुलदार की दहशत खत्म हो गई है। रविवार रात 8:30 बजे गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है।  ग्रामीणों ने गुलदार को देखा तो वन विभाग को सुचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को पिंजरे सहित  राजगढ़ रेंज रेसक्यू कर वन विभाग की चौकी राजगढ़ ले गई है।

सूचना पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा हर गोविंद सिंह ने बताया गुलदार को राजगढ़ वन रेंज चौकी ले जाया जा रहा है वहां अधिकारियों के मुताबिक इसको कहां छोड़ना है  चिकित्सकीय जांच के बाद जंगल में छोड दिया जाएगा। बताया कि इस गुलदार को पकडने के लिए वन विभाग ने करीब महीनो पहले गांव में पिंजरा लगाया था, लेकिन यह गुलदार हाथ नहीं आ रहा था।

जिस कारण गांव व आस पास में दहशत का माहौल बना हुआ था। जानकारी के अनुसार नारायणपुर रतन गांव में गुलदार के दिखाई देने के कारण पिछले एक महीने से दहशत का माहौल बना हुआ था। गुलदार की दहशत के कारण बहुत से ग्रामीण अपने खेतो में काम करने के लिए भी नहीं जा पा रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकडने की गुहार लगाईं थी।

जिसके बाद वन विभाग की टीम ने करीब एक महीना पहले गुलदार को पकडने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था। लेकिन गुलदार हाथ नहीं आ रहा था, जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को लालच देने के लिए पिंजरे में एक मुर्गी बंद कर दी थी। जिसके लालच में आकर गुलदार आज पिंजरे में फंस गया है। रविवार करीब 8:30 बजे मुर्गी फार्म स्वामी मास्टर याकूब अपने फार्म पर आ रहे थे उन्होंने देखा  पिंजरे में गुलदार फंसा हुआ है तो मास्टर याकुब ने ग्राम  प्रधान इरफान को बताया।

ग्राम प्रधान इरफान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने एस आई ललित मोहन ,कांस्टेबल चंकिलऔर धियान सिंह होमगार्ड सलीम के साथ घटनास्थल पर भेजे। पुलिस टीम ने चेक किया तो गुलदार पिंजरे में फंसा हुआ था। ग्राम प्रधान इरफान अहमद नारायणपुर रतन  ने वन विभाग को गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सुचना दी थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को अपने साथ ले गई।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow