विधान भवन परिसर में सीएम योगी से मिली बच्ची श्रद्धा ठाकुर, सीएम योगी ने बच्ची श्रद्धा ठाकुर को दुलारा, दिया आशीर्वाद। 

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की छोटी से छोटी जरूरतों को किस प्रकार से अपनी प्राथमिकताओं में रखते हैं इसकी बानगी....

By INA News Desk
Aug 14, 2025 - 15:09
58 Views
विधान भवन परिसर में सीएम योगी से मिली बच्ची श्रद्धा ठाकुर, सीएम योगी ने बच्ची श्रद्धा ठाकुर को दुलारा, दिया आशीर्वाद। 
सीएम योगी ने बच्ची श्रद्धा ठाकुर को दुलारा, दिया आशीर्वाद। 
Advertisement
Advertisement

हाइलाइट्स

  • सीएम योगी को धन्यवाद कहने पहुंची थी बच्ची
  • बीते 26 जनवरी को सीएम योगी से किया था स्कूल जाने वाली सड़क के निर्माण का अनुरोध 
  • सड़क निर्माण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहने विधान भवन पहुंची श्रद्धा ठाकुर

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की छोटी से छोटी जरूरतों को किस प्रकार से अपनी प्राथमिकताओं में रखते हैं इसकी बानगी गुरुवार को विधान भवन परिसर में तब देखने को मिला जब सीएम योगी 9 वर्ष की बच्ची से मुलाकात कर उसे दुलारते दिखे। दरअसल, मुख्यमंत्री मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन में हिस्सा लेने विधान भवन पहुंचे थे। तभी उनकी नजर नन्ही बच्ची श्रद्धा ठाकुर पर पड़ी। सीएम योगी मुस्कराते हुए श्रद्धा की तरफ देखा और उसे अपने पास बुलाया। सीएम योगी ने बच्ची श्रद्धा से उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा, दुलारा और आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ गए।

दरअसल, लखनऊ की रहने वाली नन्ही बच्ची श्रद्धा सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची थी। लखनऊ की गुडुम्बा क्षेत्र की रहने वाली श्रद्धा ठाकुर कुर्सी रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। श्रद्धा ने इसी वर्ष 26 जनवरी को सीएम योगी से मिलकर अपने स्कूल की खस्ताहाल सड़क के निर्माण की मांग की थी। सीएम योगी ने उस समय गंभीरता से छात्रा की बात सुनी और तुरंत सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क का निर्माण पूरा होने पर वह अपने पिता के साथ धन्यवाद कहने आई थी।

श्रद्धा ने बताया कि मेरी मांग के बाद 6 महीने में ही योगी सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया। इसके लिए मैं अपने पिताजी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करने यहां आई थी। उन्होंने हमसे हालचाल और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और आशीर्वाद दिया। 

Also Read- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने H5 एवियन इंफ्लुएंजा के खतरे को लेकर दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement