हरदोई: शहीद सैनिक हवलदार रजनीश कुमार के माता, पिता व पत्नी को 50 लाख की आर्थिक सहायता

लगभग 56 जवानों का कोई पता नहीं चला सका । लगभग 8 माह की खोज एवं अनुसंधान के पश्चात 21 मई 2024 को इन्हें वीरगति प्राप्त घोषित कर दिया गया तथा 1 अगस्त 2024 को इन्हे बैटल कैजुअल्टी (युद्ध में दिवंगत) घोषित कर दिया गया। इनकी दो ना...

Dec 16, 2024 - 22:37
 0  91
हरदोई: शहीद सैनिक हवलदार रजनीश कुमार के माता, पिता व पत्नी को 50 लाख की आर्थिक सहायता

By INA News Hardoi.
सोमवार को बिलग्राम क्षेत्र के शहीद सैनिक हवलदार रजनीश कुमार बाजपेई के परिवार को 50 लाख रु. की आर्थिक सहायता दी गयी। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार की धर्म पत्नी निरमा देवी,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश मिश्रा, बिलग्राम तहसीलदार अमित कुमार यादव, कैप्टन अशोक कुमार अगिनहोत्री, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान की मौजूदगी में यह सहायता शहीद रजनीश कुमार बाजपेई के परिवारीजनों को दी गयी।इस बीच उन्हें याद कर सभी की आंखें नम हो आईं। विदित हो कि शहीद रजनीश कुमार पांडेय पुत्र अरविन्द कुमार, ग्रा. दुर्गागंज, तहसील बिलग्राम जनपद हरदोई के मूल निवासी थे। वे सिक्किम के ऊँचे पहाड़ों पर देश सेवा में आपरेशन "स्नो लेपर्ड में तैनात थे, जब 3 अक्टूबर 2023 की रात बादल फटने एवं भयंकर बाढ़ आने से लगभग 109 जवान लापता हो गए थे।इनमें से लगभग 56 जवानों का कोई पता नहीं चला सका । लगभग 8 माह की खोज एवं अनुसंधान के पश्चात 21 मई 2024 को इन्हें वीरगति प्राप्त घोषित कर दिया गया तथा 1 अगस्त 2024 को इन्हे बैटल कैजुअल्टी (युद्ध में दिवंगत) घोषित कर दिया गया। इनकी दो नाबालिग पुत्रियां है जो कि गुंजन बाजपेई उम्र लगभग 9 साल व मानसी बाजपेई उम्र लगभग 8 साल है।पत्नी प्रिया देवी, शहीद की माता पुष्पा देवी तथा पिता अरविंद कुमार बाजपेई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित आर्थिक सहायता राशि रूपये 50 लाख उनके परिवार को दी गयी।जिसमें शहीद सैनिक हवलदार रजनीश कुमार बाजपेई के पिता को रूपये 7,50,000 और माता को रूपये 7,50,000 एवं पत्नी को रूपये 35,00,000 की धनराशि दी गयी। इस बीच जनपद के पूर्व सैनिक व तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow