Hardoi News: जर्जर भवन में चल रहा आयुर्वेदिक अस्पताल, बीमार कमरे में बिना पंखे के भीषण गर्मी में बैठ रहे डॉक्टर

इस आयुर्वेदिक अस्पताल से आसपास के कई गांवों से लोग काफी संख्या में प्रतिदिन अपनी दवाएं लेने के लिए आते हैं परंतु भवन की हालत खराब होने से भवन के बाहर बैठकर ही मरीजों...

By INA News Desk
May 19, 2025 - 20:23
114 Views
Hardoi News: जर्जर भवन में चल रहा आयुर्वेदिक अस्पताल, बीमार कमरे में बिना पंखे के भीषण गर्मी में बैठ रहे डॉक्टर

Report: अभिषेक त्रिवेदी

By INA News Hardoi.

मंसूरपुर /अरवल: आयुर्वेदिक औषधीय के माध्यम से लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर भी अब सुरक्षित नहीं है क्योंकि जिस भवन में बैठकर लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं वह भवन ही अत्यंत दयनीय स्थिति में है।मामला ब्लॉक सांडी के गांव मंसूरपुर का है जहां आयुर्वेदिक औषधालय भवन के नाम पर एक कमरा है जिसकी हालत अत्यंत दयनीय है। कमरे का प्लास्टर जगह-जगह उखड़ा हुआ है और दीवारें चिटकी हुई हैं। सुविधाओं के नाम पर कमरे में पंखा तक नहीं है जिससे डॉक्टर एवं मरीज भीषण गर्मी में बैठने को मजबूर है।इस आयुर्वेदिक अस्पताल से आसपास के कई गांवों से लोग काफी संख्या में प्रतिदिन अपनी दवाएं लेने के लिए आते हैं परंतु भवन की हालत खराब होने से भवन के बाहर बैठकर ही मरीजों द्वारा डॉ आशीष कुमार से चिकित्सकीय लाभ लेने का कार्य किया जाता है।इस संबंध में जब आयुर्वेदिक अस्पताल की हेड डॉ आशा रावत से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह भवन निशुल्क रूप से गांव के निवासियों द्वारा दिया गया है और विभाग के पास अपना भवन नहीं है। डॉ आशा रावत ने यह भी बताया कि भवन की मांग बीते एक महापूर्वा के उच्च अधिकारियों से की गई है परंतु अभी तक इस संबंध में कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow