Hardoi News: भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह ने बालाजी मंदिर में पूजन कर सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया, पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण भी किया
साथ ही, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां गंगा की पूजा और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। यह हमारी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम प्रकृ...
By INA News Hardoi.
हरदोई : भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह ने शाहाबाद के बालाजी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया। प्रियंका सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर मैंने बालाजी मंदिर में संतों के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। आज का दिन केवल जन्मदिन तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा जैसे पावन अवसरों के साथ जुड़ा है।
हमने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।" उन्होंने आगे कहा कि वृक्षारोपण न केवल 5 जून को, बल्कि समय-समय पर करना चाहिए, क्योंकि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बीच उन्होंने केकत काटकर सीएम योगी का जन्मदिन मनाया।
बालाजी मंदिर के महंत ने इस अवसर पर कहा, "आज का दिन अत्यंत शुभ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और संस्कृति संरक्षण के पथ पर अग्रसर है। हमने उनके स्वस्थ जीवन और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रभु बालाजी के समक्ष प्रार्थना की।
साथ ही, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मां गंगा की पूजा और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। यह हमारी धार्मिक और सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम प्रकृति का सम्मान करें।"
उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया। प्रियंका सिंह ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि हम सबको मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए।" उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और वृक्षारोपण की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया।
भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह ने गंगा दशहरा पर भी प्रकाश डाला और कहा कि गंगा नदी को भारतीय संस्कृति में माता के रूप में पूजा जाता है और इस दिन लोग गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए संकल्प लेते हैं और काम करते हैं। इस बीच उन्होंने भक्तों को प्रसाद भी बांटा, आगे उन्होंने कहा कि पर्यावरण शुद्धता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन ने धरती के पारिस्थितिकी तंत्र को असंतुलित कर दिया है।
वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का एक प्रभावी उपाय है, क्योंकि पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं। इसके अतिरिक्त, जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग में कमी और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग भी पर्यावरण शुद्धता के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं।
What's Your Reaction?