हरदोई: मंदिर से चोरी घंटे पुलिस ने बरामद किए, एसपी ने सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए

पुजारी शिवनंदन ने बताया था कि सुबह वे जब मंदिर गए तो दरवाजा खुला था और ताला टूटा था। भीतर जाने पर देखा तो घंटा चोरी हो चुका था। जिसके बाद इसकी सूचना पु...

By INA News Desk
Dec 29, 2024 - 00:47
47 Views
हरदोई: मंदिर से चोरी घंटे पुलिस ने बरामद किए, एसपी ने सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.
जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सोनिकपुर स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर में बीती रात चोरी गए लगभग डेढ़ कुंतल वजन के घंटे को पुलिस ने बरामद कर लिया। शनिवार को मौके पर पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन ने मंदिर क्षेत्र का जायजा लिया व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।बता दें कि बीती रात चोरों ने मंदिर के मेन गेट के ताले को तोड़कर लगभग डेढ़ कुंतल वजनी घंटे को चुरा लिया था। इस संबंध में पुजारी शिवनंदन ने बताया था कि सुबह वे जब मंदिर गए तो दरवाजा खुला था और ताला टूटा था। भीतर जाने पर देखा तो घंटा चोरी हो चुका था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement