Lucknow : राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94,52,394 वादों का निस्तारण

प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सायं 07:00 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कुल 94,52,394 वादों का निस्तारण

Dec 14, 2025 - 16:10
24 Views
Lucknow : राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94,52,394 वादों का निस्तारण
Lucknow : राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94,52,394 वादों का निस्तारण

लखनऊ : न्यायमूर्ति विकम नाथ, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के मार्गदर्शन तथा न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं कार्यपालक अध्यक्ष, UPSLSA के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को प्रदेश के समस्त जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सायं 07:00 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कुल 94,52,394 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें प्री-लिटिगेशन श्रेणी के 86,93,432 वाद तथा न्यायालयों में लम्बित 7,58,962 वाद शामिल हैं। यह आयोजन न्याय सुलभता, त्वरित न्याय एवं आपसी सुलह के माध्यम से विवाद समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि जनहित से जुड़े विभिन्न प्रकार के प्रकरणों में लोक अदालत के माध्यम से आमजन को सरल, सस्ता एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया। लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण की अंतिम संख्या अभी प्रतीक्षित है, जिसे प्राप्त होते ही पृथक से अवगत कराया जाएगा।

Also Click : गुजरात के पाडलिया गांव में 500 लोगों की भीड़ ने पत्थरों और धनुष-बाणों से पुलिस-वन टीम पर किया हमला, 47 अधिकारी घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow