Lucknow News: सांस्कृतिक विरासत को युवाओं से जोड़ने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर सांस्कृतिक सहभागी (कल्चरल पॉर्टनर) के पंजीकरण हेतु दिशा-निर्देश जारी

उनके आयोजनों -मेले, पर्व, त्योहार, वार्षिक उत्सव, कांफ्रेंस, सेमिनॉर तथा उत्सवधर्मिता से जुड़े हुए कार्यक्रम आदि जिनमें देश-विदेश के लोग उपस्थित हों, आयोजन कॉमर्शियल उद्दे...

May 2, 2025 - 23:00
 0  34
Lucknow News: सांस्कृतिक विरासत को युवाओं से जोड़ने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर सांस्कृतिक सहभागी (कल्चरल पॉर्टनर) के पंजीकरण हेतु दिशा-निर्देश जारी

By INA News Lucknow.

लखनऊ : प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आम जनता खासतौर से युवाओं एवं विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा समस्त प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से आयोजित किये जाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रायोजित किये जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। प्रदेश की संस्कृति प्रदर्शित किये जाने हेतु विभाग में पंजीकृत कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने पर कलाकारों को प्रायोजित किया जायेगा। प्रायोजन के अंतर्गत संस्कृति कर्मिंयों का मानदेय, नियत प्रवास व आवास मदों में सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रायोजित किये जाने हेतु ऐसे विभिन्न सार्वजनिक उद्यम, प्राधिकरण सरकारी अथवा गैर-सरकारी संस्था/संगठन/नगर निकाय/पंचायतीराज संस्थाएं/शैक्षणिक संस्थान/विश्वविद्यालय तथा शैक्षिक संस्थाएं आदि जो भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु ‘नो प्रॉफिट एण्ड नो लॉस’ पर कार्य कर रही हैं।

Also Click: Lucknow News: UP के संस्कृतिक कर्मी, कलाकारों, संगीतकारों, मंच संचालकों तथा कवियों आदि का 05 मई से 30 जून तक पंजीकरण हेतु अभियान चलेगा- जयवीर सिंह (Jayveer Singh)

उनके आयोजनों -मेले, पर्व, त्योहार, वार्षिक उत्सव, कांफ्रेंस, सेमिनॉर तथा उत्सवधर्मिता से जुड़े हुए कार्यक्रम आदि जिनमें देश-विदेश के लोग उपस्थित हों, आयोजन कॉमर्शियल उद्देश्य का न हो उनमें संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की संस्कृति प्रदर्शित किये जाने हेतु विभाग में पंजीकृत कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने पर कलाकारों को प्रायोजित किया जायेगा।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस कार्य हेतु गैर-सरकारी संस्थान/संगठन पूर्व से अपना पंजीकरण संस्कृति विभाग के पंजीकरण लिंक https://upculture.up.nic.in\hi/registration-2025 पर कराना होगा। सरकारी/अर्द्धसरकारी संस्थायें निदेशक, संस्कृति को पत्र लिखकर अनुरोध द्वारा सूचित करेंगे। इन प्रायोजित कार्यक्रमों हेतु किसी भी गैर-सरकारी संस्थान/संगठन को सीधे कोई भी धनराशि भुगतान नहीं की जायेगी। वरन संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों के बैंक खातों में भुगतान किया जायेगा।

प्रायोजित कार्यक्रम से संबंधित अन्य दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट https://upculture.up.nic.in/hi से प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रायोजन हेतु प्रत्यके माह के प्रथम सप्ताह में निदेशक, संस्कृति की अध्यक्षता में बैठक आहूत की जायेगी एवं प्रस्तुतिकरण हेतु कलाकारों आदि का चयन किया जायेगा। आवेदनों को मेल अथवा भौतिक रूप से बैठक के दिनांक से 15 दिवस पूर्व संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 में उपलब्ध कराना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow