Political News: राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, बोले- अब ये लिखते हैं "जनाब बालासाहब"

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है जिससे पहले अब राजनीति काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। इस राजनीति में सबसे ज्यादा एक पार्टी की तरफ से दूसरे पार्टी पर निशाना साधने के मामले सामने आ रहे हैं। जहां किसी ने किसी....

By INA News Desk
Nov 8, 2024 - 10:54
123 Views
Political News: राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, बोले- अब ये लिखते हैं "जनाब बालासाहब"
Advertisement
Advertisement

 

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे की तरफ से उद्धव ठाकरे पर निशाना साधने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्राट बालासाहब की जगह अब लिखा जा रहा है जनाब बालासाहब।

विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है जिससे पहले अब राजनीति काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। इस राजनीति में सबसे ज्यादा एक पार्टी की तरफ से दूसरे पार्टी पर निशाना साधने के मामले सामने आ रहे हैं। जहां किसी ने किसी तरीके से अपने पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए ऐसे ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जिसे आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उद्योग ठाकरे ने राजनीति के लिए हिंदुत्व को पूरी तरीके से छोड़ दिया है। पहले बालासाहब के आगे हिंदू सम्राट लगाया जाता था लेकिन अब जनाब बालासाहब लिखा जा रहा है। मैंने ऐसी कई होर्डिंग उर्दू में देखीं है।उसमें बाला साहब के नाम के पहले हिंदू हृदय सम्राट की जगह जनाब बालासाहब ठाकरे लिखा है। क्या उद्धव ठाकरे को शर्म नहीं आती है वह बालासाहब को जनाब कहने वालों का समर्थन कर रहे हैं। ऐसा वह इसलिए कर रहे हैं कि अपनी राजनीति को चमकाना चाहते हैं।

तुम मुझे वोट दो मैं मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवा दूंगा

राज ठाकरे ने मंच पर खड़े होकर कहा कि कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि मुल्ला-मौलवी लाउडस्पीकर के जरिए ऐलान कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आप महा विकास आघाडी को अपना कीमती वोट दीजिए। उनके द्वारा लगातार फतवे जारी किए जा रहे हैं। तो मैं भी एक फतवा जारी करता हूं। मैं हिंदू भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि वह विधानसभा चुनाव में अपना कीमती वोट हमारी पार्टी को दें। अगर सत्ता में हमारी सरकार आती है तो मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि 48 घंटे के अंदर मस्जिदों से लाउडस्पीकर को उतरवा दूंगा। जब मुसलमान अपनी तरफ से इस तरीके के फतवे जारी कर सकते हैं तो मेरी तरफ से भी यह फतवा जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement