Hardoi News: मारपीट की अलग अलग घटनाओं में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज। 

मझिला थाना क्षेत्र में अलग अलग हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के ग्राम ....

By INA News Desk
Jun 4, 2025 - 20:35
51 Views
Hardoi News: मारपीट की अलग अलग घटनाओं में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना) 
मझिला थाना क्षेत्र में अलग अलग हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के ग्राम सराय रानक निवासी राजकिशोर पुत्र श्रीराम के अनुसार 3 जून को दोपहर में उसकी पत्नी शौच के लिए खेत पर गई थी।गन्ने के खेत के पास उसने पहुंच कर देखा सोनपाल पुत्र जवाहर उसकी पत्नी से मिलने आया है।उसे वहां मौजूद देखकर विपक्षी ने उसे गाली गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी।

थाना क्षेत्र के ग्राम जमुरा के मजरा देवरीपुरवा निवासी मीना देवी पत्नी संदीप के अनुसार 2 जून की रात उसके पति ने शराब के नशे में उसके पुत्र डिम्पी राज को मारपीट कर घायल कर दिया।जब वह बचाने गई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।गांव वालों ने उन्हें बचाया।

Also Read- हिन्दू साम्राज्य दिवस पर विशेषछ हिंदू साम्राज्य दिवसोत्सव - हिंदू पद पादशाही की स्थापना का उत्सव।

थाना क्षेत्र के ग्राम करावां के मजरा महोबा निवासी अवनीश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के अनुसार 3 जून की शाम 8 बजे वह निजामपुर निवासी नौशाद पुत्र लाल मोहम्मद को दूध के पैसे देकर वापस लौट रहा था।गांव निवासी आफाक पुत्र नसीर ने अपने भाई इखलास के साथ उसके रास्ते में अपनी स्कार्पियो संख्या यूपी 30 बीएन 8237 लगा दी।गाड़ी हटाने को कहने पर विपक्षियों ने गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों की लिखित तहरीर के आधार पर मझिला पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement