Sambhal : कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की बोले किसी असली वोटर का नाम नहीं कटेगा, अफवाहों से रहें सावधान

तुर्की ने स्पष्ट किया कि पुराने रिकार्ड जैसे 2003 में दर्ज माता या पिता का नाम से किसी को भटकाया न जाए और नागरिकों को डरा-भटका कर वोट से वंचित नहीं किया जा

Nov 9, 2025 - 20:16
77 Views
Sambhal : कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की बोले किसी असली वोटर का नाम नहीं कटेगा, अफवाहों से रहें सावधान
आरिफ तुर्की, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सम्भल

  • हर बूथ पर कांग्रेस बनाएगी BLA-2, बीएलओ से तालमेल पर जोर
  • अमरोहा विवाद पर तुर्की ने कहा – हाईकमान दोनों नेताओं को बिठाकर करे निपटारा
  • “वंदे मातरम” या “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” कहना मुद्दा नहीं, देश से मोहब्बत जरूरी – आरिफ तुर्की
  • असम सीएम के बयान पर हमला – भाजपा नफरती भाषणों से देश को बांटने में जुटी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने बताया कि आज यहां हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक में मतदान प्रक्रियाओं और बूथ स्तर पर निगरानी को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बीएलओ (बेसिक लिस्ट ऑफिसर) की प्रक्रिया के तहत जो पत्र वोटरों को दिए जा रहे हैं, वे बीएलओ द्वारा ही भरे जाएंगे और इसके लिए किसी प्रकार की पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है।तुर्की ने स्पष्ट किया कि पुराने रिकार्ड जैसे 2003 में दर्ज माता या पिता का नाम से किसी को भटकाया न जाए और नागरिकों को डरा-भटका कर वोट से वंचित नहीं किया जाएगा। किसी का वोट कटेगा नहीं। जो यहां का ओरिजिनल वोटर है, वह किसी भी हाल में नहीं कटेगा। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर BLA-2 नियुक्त किए हैं; BLA-1 पार्टी द्वारा पहले ही बनाए जा चुके हैं। BLA-2 का काम बीएलओ से समन्वय करना और किसी भी अनियमितता की सूचना देना है।

यदि बीएलओ के माध्यम से कोई दिक्कत आती है और BLA-2 संतुष्ट नहीं होता, तो जिलाध्यक्ष के पास शिकायत भेजी जाएगी और अधिकारी तक मामला उठाया जाएगा। तुर्की ने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचने और किसी भी तरह की समस्या सीधे जिला प्रशासन (डीएम/एडीएम) के साथ मिलकर सुलझाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथों पर पूरी सक्रिय निगरानी रखी जानी चाहिए ताकि सही वोटरों के नाम न कटें। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक या बाहरी निवासी के नाम कटने पर विशेष चिंता नहीं है, वहीं मौलिक निवासी के नाम रहना जरूरी है।अमरोहा में जारी अंदरूनी विवादों पर तुर्की ने दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही खींचतान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हाईकमान दोनों नेताओं को बुलाकर मामला सुलझाए ताकि पार्टी व जनता के बीच फैला भ्रम दूर हो।

वंदे मातरम और देशभक्ति पर बोलते हुए तुर्की ने कहा कि चाहे कोई “वंदे मातरम” बोले या “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद”, मुख्य बात देश से मोहब्बत है। असम के मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे वक्तव्य फूट डालने वाले होते हैं और भाजपा उन्हें बढ़ावा दे रही है। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि नफरती भाषणों पर अंकुश लगाया जाए।

Also Click : Lucknow : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जुड़ने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow