लोक आयुक्त कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया।

Lucknow: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक आयुक्त प्रशासन, उत्तर प्रदेश में परम्परागत रूप से अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ समारोह....

By INA News Desk
Aug 15, 2025 - 18:56
53 Views
लोक आयुक्त कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया।
लोक आयुक्त कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व गरिमा के साथ मनाया गया।

Lucknow: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक आयुक्त प्रशासन, उत्तर प्रदेश में परम्परागत रूप से अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय लोक आयुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्रा ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया। इस अवसर पर माननीय उप लोक आयुक्त शम्भू सिंह यादव, दिनेश कुमार सिंह एवं सुरेन्द्र कुमार यादव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोक आयुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं रानी लक्ष्मीबाई जैसे महापुरुषों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचारों व शिक्षाओं को जीवन में अपनाना और अगली पीढ़ी को सिखाना हम सबका कर्तव्य है।

ध्वजारोहण के उपरान्त परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें माननीय लोक आयुक्त, माननीय उप लोक आयुक्तगण एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर संदेश दिया गया कि “एक पौधा, एक जीवन” — पौधे न केवल छाया और ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मुख्य अन्वेषण अधिकारी त्रिपुरारी मिश्रा, संयुक्त सचिव राजेश कुमार, उप सचिव रीना रावत, अनु सचिव मनीष श्रीवास्तव, जन सम्पर्क अधिकारी अवनीश शर्मा, अनुभाग अधिकारी सुमित टण्डन सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. रीमा बंसल ने किया और अंत में मिष्ठान वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Also Read- स्वतंत्रता दिवस 2025 : 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में एक साथ 1.48 करोड़ बच्चों ने दी झंडे को सलामी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement