Sitapur News: नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र में आषाढ़ माह की अमावस्या पर हज़ारो की संख्या मै श्रद्धालूओं ने लगाई आस्था की डुबकी।
विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में आज अमावस्या के चलते रही श्रद्धालूओं की भारी भीड़, शुभ प्रभात मैं ही हज़ारो की संख्या मैं श्रद्धालूओं...
रिपोर्टे : सुरेन्द्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार
नैमिषारण्य सीतापुरः विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में आज अमावस्या के चलते रही श्रद्धालूओं की भारी भीड़, शुभ प्रभात मैं ही हज़ारो की संख्या मैं श्रद्धालूओं ने माँ गोमती नदी के राजघाट पर एवं नीमसार स्थित चक्र तीर्थ कुंड मै लगाई श्रद्धापूर्वक डुबकी।
बता दे एक दिन पहले से ही श्रद्धालूओं का अपने निजी वाहन से बसों एवं रेलगाड़ी से आना शुरू हो जाता है जो की अमावस्या की सुबह तक चलता ही रहता है। आये हुए सभी श्रद्धालू अमावस्या की सुबह सर्वप्रथम उठ कर नीमसार स्थित राजघाट, चक्रतीथ कुंड, देवदेवेश्वर घाट आदि स्थल पर स्नान याचमन कर, घाट पर उपस्थति पुरोहित, पण्डा समाज एवं निर्धन ,अहस्य मनुष्य को दान दक्षिणा देकर अपनी यात्रा को पूर्ण होने का आशीर्वाद प्राप्त किया
आषाढ़ माह की अमावस्या पर नीमसार मैं स्थित मंदिरों पर आज के प्रथम दर्शन करने को रही श्रद्धालुओं मैं रही होड़, नीमसार स्थित मां ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ भूतेश्वर नाथ मंदिर, व्यासगद्दी, सुतगद्दी, देवदेवेश्वर नाथ, रुद्रेश्वर नाथ महादेव आदि मंदिर मठों के दर्शन कर अपनी मनोकामना पूर्ण एवं विश्व मैं मनुष्य का जनकल्याण सुखी होने का वरदान मंगा, नीमसार मैं भक्तो ने जगह जगह लगाया भंडारा, भक्तों ने भंडारे मैं पुड़ी सब्जी तो कही कढ़ी चावल तो कही बूंदी,ठंडा सर्वत का किया आयोजन आने जाने वाले श्रद्धालुओं ने बड़ी ही श्रध्दा से ग्रहण किया प्रसाद।
- नीमसार के मुख्य धार्मिक स्थलों पर मुस्तेद दिखी पुलिस तो कही कही नज़र आई नदारद
नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र में अमावस्या के चलते आज सुबह कालीपीठ चोराहा से लेकर ठाकुरनगर तिराहा से श्रद्धालू व भक्तगण घंटो जाम मै फंसे नजर आये मई जून की छुट्टी के चलते इस बार भारी भीड रही ख़बर लिख जाने तक श्रद्धालु घंटो जाम में फंसे रहे हैं, थाना प्रभारी पंकज तिवारी को सूचना मिलने पर नीमसार पुलिस प्रशासन हरकत में आया और श्रद्धालूओ को जाम से निजात दिलाई जिसको लेकर नीमसार पुलिस प्रशासन कालीपीठ चौराहा, ठाकुरनगर तिराहा ,कल्ली लखनऊ मार्ग , ललिता देवी मंदिर चौराहा आदि मुख्य जगहों पर मुस्तेद दिखी तो कहीं कहीं पुलिस नजर आई नदारद।
What's Your Reaction?











