Lucknow News: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की पहल है विकसित कृषि संकल्प अभियान - सूर्य प्रताप शाही 

भारतीय कृषि अनुसंधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालयों और राज्य सरकार के विभिन्न कृषि विभागों द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 'विकसित कृषि संकल्प ...

By INA News Desk
Jun 6, 2025 - 20:12
183 Views
Lucknow News: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने की पहल है विकसित कृषि संकल्प अभियान - सूर्य प्रताप शाही 
  • किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के लिए पूरे प्रदेश में 29 मई से चलाया जा रहा है अभियान 
  • अब तक 4,959 स्थानों पर आयोजित किये जा चुके हैं कार्यक्रम, 10,125 स्थानों पर आयोजित होना है कार्यक्रम
  • अभियान में 4,58,000 मिनीकिट वितरण की तैयारी, दलहन, तिल, मूंगफली और मिलेट्स के मिनीकिट किये जा रहे वितरित 
  • अभियान में अब तक 8,39,617 किसानों ने लिया भाग, 550 वैज्ञानिकों ने उन्नत कृषि विधाओं के बारे में किया जागरूक

लखनऊ: भारतीय कृषि अनुसंधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालयों और राज्य सरकार के विभिन्न कृषि विभागों द्वारा प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 'विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025' का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और नवीनतम कृषि प्रजातियों की जानकारी प्रदान करना है। इसके तहत 29 मई से 12 जून 2025 तक प्रदेश में 10,125 स्थानों पर वैज्ञानिक-कृषक संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

  • मेरठ में केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से लिया फीडबैक

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 मई को किया था। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किये जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने जहांगीरपुर और गोसाईगंज, लखनऊ में 456 किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद 30 मई को बहराइच के केवीके नानपारा और 31 को पथरदेवा के ग्राम बंजरिया में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में किसान और वैज्ञानिकों के बीच संवाद स्थापित किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान और कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषकों की समस्याओं और उनके समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। 1 जून को मेरठ के ग्राम दबथुआ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य कृषि मंत्री ने किसानों से फीडबैक लिया और उनके मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद 2 को हापुड़ के ग्राम पंचायत बनखण्डा में 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया और उनके साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

  • अब तक पूरे प्रदेश में 4,959 स्थानों पर आयोजित किये गये कार्यक्रम

अभियान के तहत अब तक कुल 4,959 स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें 8,39,617 किसानों ने भाग लिया है। इन कार्यक्रमों में 550 वैज्ञानिकों और विषय वस्तु विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि विधाओं के बारे में जागरूक किया। आगामी कार्यक्रमों के तहत 4,58,000 मिनीकिट वितरण की तैयारी है, जिसमें दलहन, तिल, मूंगफली और मिलेट्स जैसी फसलों के मिनीकिट शामिल हैं। अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 41,067.12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इनमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 16,290 लाख रुपये, फूड और न्यूट्रीशन सिक्योरिटी के लिए 10,276.92 लाख रुपये और कृष्णोन्नति योजना के लिए 14,500.20 लाख रुपये की राशि शामिल है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में खरीफ फसलों की समय से बुवाई सुनिश्चित करना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है।

Also Read- Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी (Yogi) ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए जरूरी निर्देश, कहा- विश्व योग दिवस मनाने की करें व्यापक तैयारी

  • एक देश, एक कृषि और एक टीम भावना की परिकल्पना संचालित किया जा रहा अभियान

योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी कृषि संबंधी योजनाओं को अभियान में समावेशित किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को लाभकारी योजनाओं से अवगत कराना और उन्हें कृषि क्षेत्र में समृद्धि की दिशा में प्रेरित करना है। अभियान में भागीदार जनप्रतिनिधियों को भी अर्धशासकीय पत्र भेजे गए हैं, ताकि वे अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लें। अभियान के अंत में 'एक देश, एक कृषि, एक टीम' की भावना के साथ यह परिकल्पना की जा सकती है कि यदि हम सब मिलकर काम करें, तो हम देशभर में विकसित कृषि के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement