हरदोई न्यूज़: बाढ़ प्रभावितों को दिया गया शत प्रतिशत अनुदान: जिलाधिकारी

Jul 21, 2024 - 19:51
69 Views
हरदोई न्यूज़: बाढ़ प्रभावितों को दिया गया शत प्रतिशत अनुदान: जिलाधिकारी
बाढ़ प्रभावितों को दिया गया शत प्रतिशत अनुदान: जिलाधिकारी
  • सभी विभागों की टीमें पूरी तरह सजग व सक्रिय: डीएम

हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि हाल में गर्रा नदी में आयी बाढ़ के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 5210 खाद्यान्न किट व 59573 लंच पैकेट वितरित किये गए। खाद्यान्न किट के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को आटा, चावल, अरहर दाल, आलू, हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला, सरसों का तेल, नमक दिया गया। इसके साथ ही अन्य राहत सामग्री में लाई, भुना चना, गुड़, बिस्कुट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने का साबुन, जरीकेन व तिरपाल दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 52592 लोगों को उपचारित किया गया है। 71210 ओआरएस पैकेट व 76841 कलोरीन की गोलियां वितरित की गयी हैं। पशुपालन विभाग की टीमों द्वारा कुल 25300 पशुओं को उपचारित व 70554 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। 321 कुंतल भूसे का वितरण कराया गया है।

जिन लोगों के मकान बाढ़ से प्रभावित हुए हैं उनको शत प्रतिशत गृह अनुदान डीबीटी के माध्यम से दिया जा चुका है। तहसीलों के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 11 पक्के मकान, 64 कच्चे मकान व 76 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुई। जिन लोगों के मकान बाढ़ से गिर गए हैं और उनके लिए अन्यत्र रहने के लिए कोई स्थान नहीं है उनको पात्रता के आधार पर नया मकान देने के लिए प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। पशु हानि के मामले में भी शत प्रतिशत अनुदान प्रभावित परिवारों को दिया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी गठन को लेकर मीटिंग सम्पन्न हुई।

बाढ़ के दौरान जनपद में कुल 105 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गए। इन शरणालयों में कुल 1014 लोगों को ठहराया गया। 2468 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। बाढ़ से जनपद का कुल 23415.4658 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ जिसमे से 17527.565 हेक्टेयर कृषि भूमि है है। इस प्रभावित कृषि भूमि में बोया गया क्षेत्रफल 12342.4 हेक्टेयर शामिल है। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जल्द करवाकर प्रभावित पात्र किसानों को नियमानुसार लाभान्वित किया जाये।

बाढ़ के दौरान कुल 48 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गयी जिसमे से 29 अभी भी सक्रिय हैं। बाढ़ में प्रशासन द्वारा कुल 66 नावों व 16 मोटर बोट की व्यवस्था की गयी। 1 एनडीआरएफ व 2 एसडीआरएफ टीमों द्वारा भी 5 नाव/मोटरबोट की व्यवस्था की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की टीमें बाढ़ से बाद की स्थित से निबटने के लिए पूरी तरह से सजग व सक्रिय हैं। इसके साथ ही गंगा व रामगंगा नदियों में संभावित बाढ़ से निबटने की तैयारियां भी की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow