हरदोई आईएनए न्यूज़: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से शहरवासियों को रोजाना झेलना पड़ता है जाम का सामना।

ई रिक्शा चालक बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर सवारियों को बैठाने लगते है, और चौराहे पर आड़े तिरछे ई रिक्शा खड़ा कर देते है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही देते...

Sep 6, 2024 - 11:45
111 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से शहरवासियों को रोजाना झेलना पड़ता है जाम का सामना।

हरदोई: शहर में यातायात में व्यवस्था में ई रिक्शा चालकों की मनमानी भारी पड़ रही है । ई रिक्शा चालक बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर सवारियों को बैठाने लगते है, और चौराहे पर आड़े तिरछे ई रिक्शा खड़ा कर देते है। इस से अन्य वाहनों को निकलने में बहुत दिक्कत होती है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही देते है। शहर में रोजाना सुबह नुमाइश चौराहे से बड़े चौराहे तक यही नजारा देखने को मिलता है।

यहाँ ई रिक्शा का जमाबड़ा लगा रहता है। ई रिक्शा के कारण पूरे शहर में रोजना जाम लगा रहता है , फिर चाहे वो नुमाइश चौराहा हो, जिंदपीर चौराहा, रेलवे स्टेशन पर चौकी के सामने हर जगह आम जनता को परेशानी होती है। लेकिन यातायात पुलिस तो सिर्फ बिना हेलमेट के चालान काटने के लिए ही बनाई गई है। ई रिक्शा के अवैधानिक ठंग से चलाए जाने पर कोई लगाम नही  जा रही है। इस से तो यही लगता है कि पुलिस की मेहरबानी से ई रिक्शा का ये संचालन होता है।

शहर में बडे चौराहे से सिनेमा चौराहे तक वन वे है, यानी इस रूट पर तीन पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। ऐसा सिर्फ दिखाने को है, दिन में बड़े चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सही ठंग से चलाने के लिए होम गॉर्ड और पीआरडी के कर्मी तैनात रहते है, लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए, उनके सामने ई रिक्शा चालक धड़ल्ले से रफ्तार भरते हुए निकलते रहते है, बिना किसी की परवाह किये। 

इसे भी पढ़ें:- खुलासा: पत्नी ने ही की थी शराबी पति की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया

अब देखना है क्या ऐसे शहर में ई रिक्शा चालकों की मनमानी चलती रहेगी ? क्या ऐसे ही आये दिन लोग ई रिक्शा के कारण दुर्घटना का शिकार होते रहेंगे? या यातायात में कुछ नियम बनाये जायेगे जिस से ई रिक्शा पर लगाम लगाई जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow