कानपुर न्यूज़: केस्को का भ्रष्टाचार उजागर करने पर अधिशासी अभियंता ने दी पत्रकार को जेल भेजने की धमकी। 

By INA News Desk
Jul 23, 2024 - 19:21
66 Views
कानपुर न्यूज़: केस्को का भ्रष्टाचार उजागर करने पर अधिशासी अभियंता ने दी पत्रकार को जेल भेजने की धमकी। 
Advertisement
Advertisement

कानपुर। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री पत्रकारों के सम्मान की बात करते हैं तो वही केस्को विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार उजागर करने पर पत्रकार का उत्पीड़न करने के लिए उस पत्रकार को जेल भेजने की धमकी मिलनी शुरू हो गई है। मोटी रिश्वत के दम पर मिलता है अवैध बहुमंजिला भवनो में बिजली कनेक्शन के शीर्षक से प्रकाशित समाचार से छुब्ध होकर अधिशाषी अभियंता जरीब चौकी/बिजली घर अरुण कुमार भाष्कर ने पत्रकार को फोन कर धमकी दी कि इस प्रकार की खबरें लिखना बन्द कर दे नहीं तो वह अपने उच्चधिकारियों व अपने अधीनस्थ कर्मचारियो से बोलकर जहाँ भी बिजली चोरी पकड़ी जायेगी उसमे उस पत्रकार का  बिजली चोरी नाम जोड़ देगा और फिर उस पत्रकार को लम्बे समय तक बिजली चोरी मे जेल की हवा खानी पड़ेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व जरीब चौकी खण्ड के सहायक अभियंता वी के सिंह ने भी अधिशासी अभियंता अरुण भाष्कर पर रिश्वत लेकर नियम विरुद्ध बिजली कनेक्शन देने का आरोप लगाया था।वी के सिंह द्वारा उच्चधिकारियों को बताया गया था कि अधिशासी अभियंता उनके ऊपर झूठी टी एफ आर रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाते हैँ, जिससे अवैध बहुमजिला भवनो मे नियम विरुद्ध बिजली कनेक्शन दिया जा सके। ज़ब सहायक अभियंता वी के सिंह ने अधिशासी अभियंता के भ्रष्टाचार मे शामिल होने से इंकार कर दिया तो अधिशासी अभियंता अरुण भाष्कर ने उच्चधिकारियों को भ्रमक जानकारी देकर वी के सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण करा दिया।

इसे भी पढ़ें:- कानपुर न्यूज़: बजट में कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं-राजा भरत अवस्थी

वी के सिंह का स्थानांतरण कराने के बाद से अरुण कुमार भाष्कर ने अपने अधीनष्थ कर्मचारियो पर दबाव बनाकर अपनी मनमर्जी की टी एफ आर रिपोर्ट लगवा कर खुलेआम बिजली कनेक्शन देने शुरू कर दिये, जिससे भविष्य मे कभी जांच हो तो वह खुद बच जाये और सहायक अधिकारी पर भ्र्स्टचार का ठीकरा फोड़ा जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement