Hardoi: मारपीट व जान से मार डालने की धमकी देने के मामले में 30 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा

अभियुक्त राजेन्द्र व राजेश निवासी गांव तेरवा दहिगवां थाना कासिमपुर हरदोई ने उसे गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारा व जान से मार डालने की धमकी दी थी।

By INA News Desk
Oct 2, 2024 - 00:19
32 Views
Hardoi: मारपीट व जान से मार डालने की धमकी देने के मामले में 30 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा

Hardoi News INA.
कासिमपुर थाना इलाके में करीब 30 साल पहले एक मामले में कोर्ट ने दो सगे भाइयों को 7-7 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। 20 मई 1994 को एक व्यक्ति ने थाना कासिमपुर पर तहरीर देते हुए बताया था कि अभियुक्त राजेन्द्र व राजेश निवासी गांव तेरवा दहिगवां थाना कासिमपुर हरदोई ने उसे गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारा व जान से मार डालने की धमकी दी थी। इस मामले पर सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट ने उक्त दोनों आरोपियों को 7-7 वर्ष कारावास सहित 6500-6500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow