Hardoi : हरदोई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
उन्होंने संत रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं समानता, एकता और एक परमेश्वर की भक्ति पर आधारित थीं। उन्होंने समाज से छुआछूत, जातिगत भेदभाव औ
हरदोई। संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी हरदोई के जिला कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दीप प्रज्वलित कर की।
उन्होंने संत रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं समानता, एकता और एक परमेश्वर की भक्ति पर आधारित थीं। उन्होंने समाज से छुआछूत, जातिगत भेदभाव और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को खत्म करने का संदेश दिया तथा बिना किसी पूर्वाग्रह के ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संत रविदास जी ने अपनी रचनाओं में जनसाधारण की ब्रज भाषा का प्रयोग किया और अवधी, राजस्थानी, खड़ी बोली तथा रेख्ता (उर्दू-फारसी) शब्दों को भी शामिल किया। संत रविदास जी के लगभग 40 पद सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। संत रविदास वैष्णव भक्ति धारा के महान संत स्वामी रामानंदाचार्य के शिष्य थे तथा संत कबीर के समकालीन और गुरुभाई माने जाते हैं।
Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा
What's Your Reaction?











