हरदोई न्यूज़: 13 जून को होगा रोजगार मेले का आयोजन।

By INA News Desk
Jun 11, 2024 - 16:10
121 Views
हरदोई न्यूज़: 13 जून को होगा रोजगार मेले का आयोजन।

हरदोई। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि शासन के मंसानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियो को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा निरन्तर रोजगार मेलों का आयोजन कर के बरोजगार अभ्यर्थियो को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है।

इस क्रम मे जिला सेवायोजन कार्यालय हरदोई, मे 13 जून 2024 को प्रातः 10.00 से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रो की कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है, जो कि हाईस्कूल/इण्टरमीडियट/स्नातक/परास्नातक/आई०टी० आई०/डिप्लोमा/कौशलविकास प्रशिक्षित योग्यताधारी अभ्यर्थी आयुसीमा 18- 40 वर्ष पुरूष व महिला अभ्यर्थियों का चयन करेगी।

कम्पनी ने आवेदन करने हेतु समस्त अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan-up-nic-in  पर ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य रूप से कराकर आवेदन करना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow