Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के तहत परीक्षा में बैठने वाले छात्र अपना प्रवेश पत्र दि

Jun 8, 2026 - 23:07
 0  4
Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बसों में मिलेगी 50 फीसदी की छूट, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को साफ-सुथरी, निष्पक्ष और आसान भर्ती प्रक्रिया देने के लिए लगातार काम कर रही है। भर्ती परीक्षा में बहुत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक जिले से दूसरे जिले में आना-जाना पड़ता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को आर्थिक मदद मिलेगी और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में करीब 29 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के तहत परीक्षा में बैठने वाले छात्र अपना प्रवेश पत्र दिखाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में आधे किराए पर सफर कर सकेंगे। यह सुविधा परीक्षा के दिनों में अभ्यर्थियों की मदद के लिए उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। साथ ही सभी जरूरी इंतजाम समय से किए जाएं ताकि अभ्यर्थियों को एक बेहतर और सुरक्षित माहौल में परीक्षा देने का मौका मिल सके।

Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow