शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में भगवान श्री गणेश की मूर्ति को किया खंडित

By INA News Desk
Aug 26, 2024 - 03:10
75 Views
शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में भगवान श्री गणेश की मूर्ति को किया खंडित

खेड़ी आसा गांव का मामला, ग्रामीणों ने किया हंगामा, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

देवबंद।

कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के खेड़ी आसा गांव में शरारती तत्वों ने शि‌व मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए वहां रखी भगवान श्री गणेश की मूर्ति को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बामुश्किल ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार को क्षेत्र के खेड़ी आसा गांव में शरारती तत्वों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की साजिश रचते हुए भगवान श्री गणेश की मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति के ऊपर के हिस्से पर हथौड़े से वार किया गया। जिससे उसका ऊपर का हिस्सा टूट गया। पुजारी आरती के लिए जब मंदिर पहुंचे तो वहां पर मूर्ति खंडित देख उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर‌ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरु कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार सिसोदिया और इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पूरे मामले की ग्रामीणों से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें - छात्र को सबक सिखाने को बस पर की गई थी फायरिंग, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर बामुश्किल समझा कर शांत किया। ग्रामीण बंटी त्यागी ने बताया की रात्रि में अज्ञात लोगों द्वारा भगवान श्री गणेश की मूर्ति को तोड़ा गया है। ‌सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया ग्रामीण की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शीघ्र ही माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी देहात ने इस मामले में कहा कि ये मामला गंभीर है। माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले असमाजिक तत्वों को किसी सूरत बख्शा नहीं जाएगा। टीम गठित कर मामले की जांच में लगाया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर इसका खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement