Bijnor Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत।

शेरकोट थाना क्षेत्र के चुंगी नंबर पांच पर खाना खाकर टहलने निकले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात ....

By INA News Desk
Oct 25, 2024 - 12:02
62 Views
Bijnor Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर। शेरकोट थाना क्षेत्र के चुंगी नंबर पांच पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also Read- Bijnor News: जम्मू कश्मीर में चली गोली में बिजनौर का शुभम हुआ घायल।

जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के चुंगी नंबर पांच पर खाना खाकर टहलने निकले एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन घायल व्यक्ति को तुरंत धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement