Hardoi News: निजी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंची डिप्टी सीएमओ के साथ एसडीएम सण्डीला मचा हड़कंप। 

हॉस्पिटल के विरुद्ध मिली शिकायत के आधार पर जांच टीम ने उक्त हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर के ....

By INA News Desk
Sep 27, 2024 - 19:54
221 Views
Hardoi News: निजी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंची डिप्टी सीएमओ के साथ एसडीएम सण्डीला मचा हड़कंप। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

सण्डीला/हरदोई। शुक्रवार को जनपद हरदोई के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ उपजिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव सण्डीला ने संयुक्त रूप से सण्डीला के आर बी हॉस्पिटल में मिली शिकायतों की जांच के लिए छापेमारी की। हॉस्पिटल के विरुद्ध मिली शिकायत के आधार पर जांच टीम ने उक्त हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर के प्रपत्रों को मांगने पर हॉस्पिटल संचालक डॉ संतोष मौके पर  दिखाने में फेल हो गए।

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सर्जन होने के बावजूद डॉ संतोष द्वारा अल्ट्रासाउंड करने को जांच अधिकारियों ने गलत व नियम विरुद्ध माना। यही नहीं अल्ट्रासाउंड सेंटर भी पंजीकरण न मिलने की शिकायत की गहनता से जांच की।अन्य कमियों को देखकर उपजिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव  ने नाराजगी जताते हुए कड़ी हिदायत दी।

पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी सण्डीला ने जांचोपरांत जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्पिटल संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं वहीं अल्ट्रासाउंड सेंटर के प्रपत्रों को निर्धारित कार्य दिवसों में जिला अस्पताल के डिप्टी सीएमओ कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने को बताया गया है।जिला अस्पताल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Also Read- आर्गेनिक पर जोर, ओडीओपी की चर्चा चहुंओर- बांग्लादेश के हालातों के बीच ग्रेटर नोएडा के टेक्सटाइल स्टॉल पर बढ़े विजिटर्स।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement