हरदोई न्यूज़: प्रधानाध्यापक संजीव मिश्रा ने रोली तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया और नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

By INA News Desk
Jul 1, 2024 - 20:49
113 Views
हरदोई न्यूज़: प्रधानाध्यापक संजीव मिश्रा ने रोली तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया और नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

हरदोई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात विद्यालय पुनः खुलने पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरा विकास क्षेत्र अहिरोरी में विद्यालय को बच्चों के लिए आकर्षक एवं अनुकूल बनाने के लिए उत्सव का आयोजन किया गया।

प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार रोली तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव मिश्रा के द्वारा बच्चों से उनके ग्रीष्मकालीन अवकाश के अनुभवों पर चर्चा की गई।

बच्चों को नियमित विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया गया। उत्सव में विद्यालय के शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement