नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता की अलख जगाई, बच्चों ने रैली निकालकर दिया संदेश

By INA News Desk
Sep 21, 2024 - 00:05
49 Views
नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता की अलख जगाई, बच्चों ने रैली निकालकर दिया संदेश
Advertisement
Advertisement

Varanasi News INA.
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा मिशन के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक व रैली निकालकर बच्चों ने लोगों में स्वच्छता की अलख जगाई। बरेका जलालिपट्टी मार्केट में बरेका कर्मियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश लोगों को दिया तो वहीं बच्चों ने रोलर स्केटिंग रैली द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Also Read: राहुल गांधी के बयान पर भाजपा में आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

बता दें कि इस समय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम- 2024 के तहत स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर सहित कई अन्य कार्यक्रम स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान सीएचसी, रंगशाला, गुमटी मार्किट, टैगोर पार्क आदि स्थानों पर श्रमदान कर घास का कटान, क्षेत्रों की सफाई, दीवार या दरवाजों पर चिपके बैनर, पोस्टर आदि की सफाई का कार्य किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement