बलरामपुर न्यूज़: राप्ती नदी का रौद्र रूप देख मचा हाहाकार, जिला प्रशासन अलर्ट।

By INA News Desk
Jul 9, 2024 - 18:27
65 Views
बलरामपुर न्यूज़: राप्ती नदी का रौद्र रूप देख मचा हाहाकार, जिला प्रशासन अलर्ट।
Advertisement
Advertisement
  • तटवर्ती क्षेत्रों में किसानों की बढ़ी दुश्वारियां, बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित, राहत व बचाव कार्य मे जुटा प्रशासन, राज्यमंत्री संजय निषाद ने किया दौरा 

बलरामपुर। एक फसल सूख गई बिन पानी, एक फसल डूब गई पानी में फिल्मी दुनिया मे गाया जाने वाला यह गाना आज बलरामपुर जिले के किसानों के लिए यथार्थ साबित हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले जहां जिले के किसान भीषण गर्मी और उससे सूखती हुई फ़सल को देख कर रो रहा था वही किसान आज भीषण बाढ़ के कारण अपनी फसलों को तबाह होते देखते हुए रो रहा है।

जिस जल को हम कल कहते है आज वही जल अन्नदाताओं के आज के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बाढ़ की त्रासदी में वह सिर्फ अपने फ़सल का नुकसान होते देखने के अलावा कुछ करने मे बेबस नजर आ रहा है। पड़ोसी नेपाल में लगतार मूसलाधार बारिश होने के कारण पहाड़ी नाले उफान पर आ गए है। लगातार नेपाल देश आने वाले पानी से राप्ती नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया। अभी पिछ्ले वर्ष आई बाढ़ की त्रासदी को लोग भूले भी नहीं थे कि एक बार फिर नदी किनारे बसे लोगों की राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर ने रातों को नींद उड़ा दी है। राप्ती नदी में आने वाली बाढ़ से जिले के लगभग 300 गांव प्रभावित होते है।

बाढ़ के कारण तराई क्षेत्र के कई इलाकों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। अधिकांश गांव टापू बन गए हैं। राप्ती नदी खतरे के निशान से 63 सेमी ऊपर बह रही है। जो कि वर्ष 2022 में आई बाढ़ से अभी 82 सेमी कम है। वर्षा रुक जाने के कारण जहा जिला प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य तेज़ किया गया है वही ग्रामीणों ने भी राहत की साँस ली है। जिला मुख्यालय से रंजीतपुर, डिहवा, मन्नीपुर टिकुइया, महम्मदपुर, दुल्हापुर सहित दर्जनों गांव का सम्पर्क मार्ग पर कई फिट पानी चलने से मार्ग बाधित हो गया है। ग्रामीण जान जोखिम मे डालकर या तो रेलवे ट्रैक से या फिर पानी के धार में आने को मजबूर है।

इसे भी पढ़ें:-  क्षत्रिय यदुवंश : अखण्ड आर्याव्रत का प्रतीक।

वही तराई क्षेत्र के हरिहरगंज - लालिया मार्ग पर लौकहवा डिप व झिन्ने नाला डिप पर भी दो से तीन फीट पानी बहने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।  वही मंगलवार को बलरामपुर तुलसीपुर मार्ग पर पानी के तेज बहाव के कारण मार्ग छोटे वाहनों के लिए बंद कर दिया गया।

मंगलवार को राज्य मंत्री संजय निषाद ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से शासन की मंशा अनुसार बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुचाने की बात कही। एक दिवसीय दौर पर पहुचें राज्य मंत्री ने बलरामपुर सदर विकास खंड के ग्राम कालीथान में बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें सारी सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement