जरा सी उंगली कटी तो इलाज के लिए फ्रेक्चर हॉस्पिटल ले जाना पड़ा महंगा, युवक की हुई मौत।

MP News: परिजनों ने लगाए फ्रेक्चर हॉस्पिटल के डॉ पर गलत इलाज के आरोप,पुलिस पर लगाए गुमराह करने के आरोप, जयस ने परिजनों के साथ जिला...

By INA News Desk
Jul 21, 2025 - 16:38
72 Views
जरा सी उंगली कटी तो इलाज के लिए फ्रेक्चर हॉस्पिटल ले जाना पड़ा महंगा, युवक की हुई मौत।
जयस ने परिजनों के साथ जिला चिकित्सालय के सामने 2 घंटे तक किया चक्काजाम

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में चिकित्सा विभाग इन वक्त सुर्खियों में बना हुआ है रोज नए नए मामले सामने आ रहे है जिम्मदारों कि कार्यप्रणाली पर भी अब सवाल उठने लगे है जिले में संचालित निजी अस्पतालों से लापरवाही के मामले है कि रुकने का नाम नही ले रहे है पैसों की लालच में और अपने बिल का मीटर बढ़ाने की होड़ में मरीजों की जान से तक खिलवाड़ किया जा रहा है और इसी के चलते एक युवक ने अपनी जान गवा दी ताजा मामला जिला मुख्यालय से सामने आया है। 

जहाँ एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स की फैक्ट्री में एक युवक की उंगली जरा सी कट गई थी फैक्टरी के संचालक और परिजनों द्वारा उसे गौठाना क्षेत्र स्थित फ्रेक्चर हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जहाँ परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसकी उंगली का इलाज करने की जगह  डॉ ने अपने बिल को बढ़ाने के लिए गलत इलाज करते हुए उसे कोई गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे युवक की हालत बिगड़ने लगी मरीज की हालत बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से युवक को रेफर किये जाने की बात की जिसके बाद युवक को परिजन नागपुर ले जाने लगे पर रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया।

जिसके बाद परिजन जयस संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुँचे और डॉ की रिपोर्ट की पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने पर आज परिजनों ने जिला चिकित्सालय के सामने चक्काजाम किया और फ़्रैक्चर हॉस्पिटल पर ताला लगाकर डॉ पर कड़ी कार्यवाही किये जाने और शार्ट पीएम रिपोर्ट दिए जाने को लेकर प्रदर्शन किया जिसके बाद शार्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम खत्म किया गया वहीं एफ एस एल के द्वारा जांच के बाद आगे की कार्यवाही की बात पुलिस ने की है वहीं जयस के कार्यकर्ताओं ने 7 दिन में कार्यवाही न किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है ।

Also Read- शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भौरा के पटेल वार्ड में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित चार गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow