Hardoi News: सीओ ने लगाई ऑटो रिक्शा चालकों की क्लास, सड़क सुरक्षा नियमों का पढ़ाया पाठ। 

दिन प्रतिदिन ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों की मिलती शिकायतों को लेकर हरपालपुर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा ऑटो रिक्शा...

By INA News Desk
Apr 1, 2025 - 17:10
146 Views
Hardoi News: सीओ ने लगाई ऑटो रिक्शा चालकों की क्लास, सड़क सुरक्षा नियमों का पढ़ाया पाठ। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

हरपालपुर। दिन प्रतिदिन ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों की मिलती शिकायतों को लेकर हरपालपुर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया गया। आपको बता दें कि आज मंगलवार को क्षेत्राधिकारी हरपालपुर शिल्पा कुमारी ने क्षेत्र के ऑटो रिक्शा चालकों के साथ एक बैठक की। बैठक में जहां एक और क्षेत्राधिकारी द्वारा चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

Also Read- Hardoi News: कंबाइन से कटे गेहूं के खेत में लगी आग- ट्रैक्टर से खेत जोतकर आग को फैलने रोका, नहीं हुआ कोई नुकसान।

वहीं दूसरी ओर ऑटो पर चार से अधिक सवारियां न बैठने की हिदायत भी दी गई। इसी के साथ क्षेत्राधिकारी द्वारा सभी चालकों से बिना स्टीकर ऑटो न चलाने की अपील भी की गई। किसी भी समस्या पर ऑटो चालकों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ हर समय पुलिस द्वारा सहायता का वादा भी क्षेत्राधिकारी द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement