देवबंद: संभल की घटना बेहद दुखद, सभी शांति बनाए रखें: गोरा

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने जारी बयान में कहा कि संभल हिंसा में झड़प के दौरान मुस्लिम नौजवानों की मौत होना बेहद दुखद है। यह ऐसी घटना है, जिसको लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता।

By INA News Desk
Nov 26, 2024 - 23:27
82 Views
देवबंद: संभल की घटना बेहद दुखद, सभी शांति बनाए रखें: गोरा
Advertisement
Advertisement

By INA News Deoband.

जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने संभल की घटना को अफसोसनाक करार दिया। साथ ही उन्होंने सर्वे के आदेश करने, भडकाऊ नारेबाजी करने और उसके बाद हुई हिंसा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने जारी बयान में कहा कि संभल हिंसा में झड़प के दौरान मुस्लिम नौजवानों की मौत होना बेहद दुखद है। यह ऐसी घटना है, जिसको लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: संभल हिंसा का तीसरा दिन: उपद्रवियों की सीसीटीवी फुटेज जारी, तस्वीरें होंगी सार्वजनिक, नेताओं के घर पुलिस का पहरा

उन्होंने कहा कि यह बात समझ से परे है कि जब मस्जिद में एक बार सर्वे कर लिया गया था तो फिर पुन: टीम सर्वे के लिए क्यों गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्वे से पूर्व मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों को भरोसे में क्यों नहीं लिया।

इन सबकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कारी इस्हाक ने आरोप लगाया कि मुल्क के भीतर कायम भाईचारे को कुछ राजनीतिक दल समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए जनता को चाहिए कि वह समझ बूझ से काम लें और ऐसे लोगों का बायकाट करें जो आपस में लड़ाने का काम करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement