Hardoi : जरेली में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे भक्त

कथाव्यास सुदामा शुक्ला के मधुर भजनों ने समां बांध दिया। भक्तों ने नृत्य करते हुए पुष्पवर्षा की और टॉफी, चॉकलेट, मिठाई व प्रसाद बांटा। सुदामा शुक्ला ने कहा कि कलयुग

By INA News Desk
Sep 14, 2025 - 19:46
42 Views
Hardoi : जरेली में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे भक्त
जरेली में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे भक्त

हरदोई के जरेली में प्राचीन विश्वेश्वर नाथ महादेव शिव मंदिर परिसर में आयोजित पितृ यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गई, पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्त नाचने-झूमने लगे और माहौल भक्ति में डूब गया।

कथाव्यास सुदामा शुक्ला के मधुर भजनों ने समां बांध दिया। भक्तों ने नृत्य करते हुए पुष्पवर्षा की और टॉफी, चॉकलेट, मिठाई व प्रसाद बांटा। सुदामा शुक्ला ने कहा कि कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और अहंकार का नाश होता है। उन्होंने बताया कि यह कथा आत्मा को मोक्ष की ओर ले जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब धरती पर अत्याचार और अनाचार बढ़ जाता है, तब भगवान अवतार लेकर दुष्टों का संहार करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर कंस का वध किया। कथाव्यास ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में जरेली, महोलिया, हसैयामऊ और काशीखेड़ा गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। भक्तों ने सुदामा शुक्ला का आशीर्वाद लिया। झांकी कलाकार ललित सांवरिया, विकास और विमल ने आकर्षक झांकियों के माध्यम से भक्तों का मन मोह लिया। नन्हे बालक के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी देखने के लिए लोग उत्साहित दिखे।

कार्यक्रम में सेवादारों में किसान नेता कपिल मौर्या किट्टू, हिमांशु सिंह, वेदप्रकाश सिंह बबलू, गौरव कुशवाहा, परीक्षित, सुधीर राठौर, रमेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, श्याम जी मौर्या और आचार्य गोविंद पांडेय सहित सैकड़ों भक्तों ने आरती और पूजा में हिस्सा लिया।

Also Click : Sambhal : AIMIM का BCCI से सवाल – क्या अंतरराष्ट्रीय दबाव में हो रहा भारत पाकिस्तान मैच?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow