Hardoi News: अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर में 4 की मौत, ग़मगीन हुआ माहौल, पुलिस जांच में जुटी

तीन माह पहले रामखेलावन की पत्नी की मौत हो गई थी। अब रामखेलावन की मौत होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, सुंदरम की अभी शादी नहीं हुई थी। बिलग्राम के पुलिस क्षेत्राधिका...

By INA News Desk
Feb 19, 2025 - 23:36
169 Views
Hardoi News: अज्ञात वाहन व बाइक की टक्कर में 4 की मौत, ग़मगीन हुआ माहौल, पुलिस जांच में जुटी
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

हरदोई: जिले के सांडी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत (Death) हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। जानकारी मिली कि सड़क हादसे (Accident) में घायल चौथे दोस्त ने भी देर शाम जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार, गोलू कश्यप (22), संदीप कश्यप (24) और रामखेलावन सक्सेना (25) हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव के निवासी थे। मंगलवार की शाम को ककरा गांव से एक बारात में शामिल होकर सांडी थानाक्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।देर रात में सांडी थानाक्षेत्र के मानीमऊ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गोलू, रामखेलावन और सुंदरम की मौके पर ही मौत (Death) हो गई, जबकि संदीप उर्फ स्वीटी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also Read: Hardoi News: पिंक पेटिका में उच्चकोटि की शिकायत या सुझाव पर SP करेंगे सम्मानित

परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले रामखेलावन की पत्नी की मौत (Death) हो गई थी। अब रामखेलावन की मौत (Death) होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, सुंदरम की अभी शादी नहीं हुई थी। बिलग्राम के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रवि प्रकाश सिंह ने कहा, "अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है जिसकी भी मौत (Death) हो चुकी है। उन्होंने कहा, “अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि टक्कर किस वाहन से हुई। हम मामले की जांच कर रहे हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।” स्थानीय पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है। बहरहाल, पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वहीं हादसे (Accident) में 4 मौत (Death)ों से कोहराम मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement