मेडिकल कॉलेज, तिलोई अमेठी के निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक संपन्न, सभी औपचारिकताएं समय से पूर्ण करने के मंत्री के निर्देश। 

Lucknow News: मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि "मेडिकल कॉलेज, तिलोई अमेठी के संदर्भ में सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूर्ण... .

Jul 19, 2025 - 20:29
 0  76
मेडिकल कॉलेज, तिलोई अमेठी के निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक संपन्न, सभी औपचारिकताएं समय से पूर्ण करने के मंत्री के निर्देश। 
मेडिकल कॉलेज, तिलोई अमेठी के निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक संपन्न।

Lucknow News: मेडिकल कॉलेज, तिलोई अमेठी में प्रस्तावित राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) निरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु कल्याण विभाग) ने की। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि मेडिकल कॉलेज, तिलोई अमेठी से संबंधित समस्त निर्माण कार्य, संसाधनों की उपलब्धता, शैक्षणिक और चिकित्सकीय ढांचे की पूर्ति, तथा अन्य प्रशासनिक आवश्यकताएं 20 अगस्त 2025 तक पूर्ण कर ली जाएं।

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि "मेडिकल कॉलेज, तिलोई अमेठी के संदर्भ में सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूर्ण की जाएं तथा इसकी प्रगति की नियमित सूचना चिकित्सा शिक्षा विभाग को दी जाए।" उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की कमी न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

  • बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारीगण

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा, सचिव अपर्णा यू, महानिदेशक किन्जल सिंह, विशेष सचिव कृतिका शर्मा, अपर निदेशक नीलम, लोक निर्माण विभाग के सचिव  प्रकाश बिंदु, पीएमजेएसवाई प्रयागराज के मुख्य अभियंता सतीश चंद्रा, तथा अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

  • समन्वय और समयबद्धता पर दिया गया विशेष बल

बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, उपकरणों की उपलब्धता, फैकल्टी की नियुक्ति, हॉस्टल व अन्य अधोसंरचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा किसी प्रकार की देरी से बचा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि NMC के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हों।

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने यह भी कहा कि यह परियोजना जनहित से जुड़ी है और इसका सीधा संबंध क्षेत्र के युवाओं के भविष्य तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से है। अतः किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read- Ithiya Mela 2025: इटहिया का सावन मेला सीमांत क्षेत्रों में सतत और समावेशी पर्यटन को बना रहा सशक्त - जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।