Kanpur : 56 दिन पहले कानपुर जेल से फरार हत्यारोपी असरुद्दीन का अभी तक सुराग नहीं, असम बॉर्डर तक पहुंची पुलिस

असरुद्दीन मूल रूप से असम के बरपेटा जिले के खुनकुशी गांव का रहने वाला है। जनवरी 2024 में उसने पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने 24 वर्षीय दोस्त इस्माइल की हत्या क

Oct 5, 2025 - 23:15
 0  23
Kanpur : 56 दिन पहले कानपुर जेल से फरार हत्यारोपी असरुद्दीन का अभी तक सुराग नहीं, असम बॉर्डर तक पहुंची पुलिस
Kanpur : 56 दिन पहले कानपुर जेल से फरार हत्यारोपी असरुद्दीन का अभी तक सुराग नहीं, असम बॉर्डर तक पहुंची पुलिस

Report : इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर : जेल से 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए हत्यारोपी असरुद्दीन का कोई पता नहीं चला है। 56 दिन बाद भी कोतवाली पुलिस की टीमें और निगरानी सेल के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे। फरार कैदी की तलाश में पांच सदस्यीय पुलिस टीम असम और नागालैंड की सीमा तक पहुंच चुकी है। लेकिन असरुद्दीन अपने गांव भी नहीं लौटा। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए सैन्य खुफिया एजेंसी की मदद ली जा रही है। टीम में एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा और तीन हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

असरुद्दीन मूल रूप से असम के बरपेटा जिले के खुनकुशी गांव का रहने वाला है। जनवरी 2024 में उसने पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने 24 वर्षीय दोस्त इस्माइल की हत्या कर दी थी। आठ जनवरी को हुई इस हत्या के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आठ अगस्त 2025 की रात जेल में कैदियों की गिनती के दौरान असरुद्दीन गायब मिला। जांच में जेल के 250 सीसीटीवी फुटेज देखे गए। एक फुटेज में वह राशन गोदाम की छत पर चढ़कर 22 फीट ऊंची दीवार फांदते दिखा। इसके बाद वह गंगा नदी में कूदकर भाग गया।

घटना के बाद जेल महानिदेशक ने कानपुर जेल के जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। जांच डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को सौंपी गई। कोतवाली पुलिस ने फरार कैदी की तलाश के लिए इंस्पेक्टर संजय यादव के नेतृत्व में टीम गठित की। भाषा की समस्या के कारण टीम को स्थानीय सहयोग लेना पड़ा। टीम ने असरुद्दीन के गांव और रिश्तेदारों के घरों पर छापे मारे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि असरुद्दीन ने असम में कई चोरी की घटनाएं भी की हैं। टीम उसकी ससुराल नागालैंड के ओंगलोग खटखटी थाना क्षेत्र भी पहुंची। वहां उसकी पत्नी और दो बच्चे मिले। पत्नी ने बताया कि वह उससे मारपीट करता था, इसलिए वह मायके आ गई। पत्नी ने कहा कि पहले उसने ही असरुद्दीन को पकड़वाया था, इसलिए अब वह संपर्क नहीं कर रहा।

इंस्पेक्टर संजय यादव ने बताया कि फरार कैदी का एक हाथ पूरी तरह खराब है, जो पहचान में मदद कर सकता है। सैन्य खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने सभी संबंधित इलाकों में लुक आउट नोटिस जारी कर दिए हैं। उम्मीद है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Click : Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow