Lucknow : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 636 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किये गये, 315 छापे डाले गये, 416नमूने संग्रहीत किये ग

By INA News Desk
Oct 11, 2025 - 22:52
52 Views
Lucknow : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित
Lucknow : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित
Advertisement
Advertisement

  • 636 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किये गये, 315 छापे डाले गये, 416 नमूने संग्रहीत किये गये
  • अनुमानित 92.32 लाख रुपये 632.44 कुन्तल सामग्री की गई जब्त
  • अनुमानित 13.62 लाख रुपये की 89.92कुन्तल सामग्री नष्ट की गई

लखनऊ : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ0 रोशन जैकब के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश में दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रर्वतन अभियान 08 अक्टूबर, 2025 से 17 अक्टूबर, 2025 तक विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मिठाई, दूध, पनीर, खोया, तेल, मसाले, पेय पदार्थ, नमकीन, सूखे मेवे तथा अन्य पर्व विशेष खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु पूरे राज्य में विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण, नमूना संग्रहण, जब्तीकरण तथा नष्टीकरण का कार्य किया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 636 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किये गये, 315 छापे डाले गये, 416 नमूने संग्रहीत किये गये एवं 632.44 कुन्तल सामग्री जब्त की गई जिसका अनुमानित 92.32 लाख रुपये है तथा अनुमानित 13.62 लाख रुपये की 89.92कुन्तल सामग्री नष्ट की गई।

अभियान के दौरान खाद्य कारोबार कर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि केवल खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीकरण प्राप्त स्रोतों से ही सामग्री क्रय करें तथा भण्डारण एवं निर्माण में स्वच्छता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। जनमानस से अपील है कि मिठाई या खाद्य पदार्थ खरीदते समय बिल अवश्य लें, खुली मिठाई या संदिग्ध रंग-गंध वाले उत्पादकों प्रयोग न करें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या संदेहास्पद खाद्य सामग्री की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग की हेल्प लाइन 1800-180-5533 या संबंधित जनपद कार्यालय में दें।

Also Click : Sambhal : दीपावली पर मिलावटी सामान पर शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement