Madhya Pradesh News: पश्चिम वन मंडल के कार्यालय परिसर में काटे 2 दर्जन से अधिक हरे भरे पेड़, जिम्मेदार ही नही दे रहे सही जवाब? 

आखिर किसकी अनुमति से काटे गए पेड़, कहाँ गई पेड़ की लकड़ी, हरे बाँस की कटिंग जारी,एसडीओ कार्यालय (SDO office) की छत का कोना किया छतिग्रस्त....

Mar 3, 2025 - 17:30
96 Views
Madhya Pradesh News: पश्चिम वन मंडल के कार्यालय परिसर में काटे 2 दर्जन से अधिक हरे भरे पेड़, जिम्मेदार ही नही दे रहे सही जवाब? 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में वन विभाग (forest department) की मनमानी लगातार जारी है अब वह माफिया तो छोड़ खुद वन विभाग ही हरे भरे पेड़ो पर आरे चलवाने से पीछे नही हट रहे है विकास के नाम पर पर्यावरण को पहुँचाया जा रहा नुकसान जिम्मेदार अधिकारियों को ही नही है पेड़ कटिंग के संबद्ध में जानकारी ताजा मामला बैतूल जिला मुख्यालय पर ही विकास के नाम पर हरे भरे पेड़ो की कटाई जारी है इसका नमूना बैतूल के पश्चिम वन मंडल कार्यालय में एसडीओ ऑफिस के पीछे आलपाल के कई वर्ष पुराने पेड़ो की कटाई कर डाली है। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुराने छतिग्रस्त भवन को तोड़कर भी नया निर्माण कराया जा सकता था पर वन विभाग की लापरवाही के चलते कई साल पुराने पेड़ों की बेरहमी से आरे चलाकर कटाई की जा रही है और पेड़ों की लकड़िया कहाँ है इस बात की जानकारी भी किसी को नही है वहीं परिसर में लगे  हरे भरे बांस की कटाई भी इस वक्त जारी है इस मामले में जब मौके पर जाकर मज़दूरी करने वालो से पूछा गया कि किसकी अनुमति से पेड़ काटे जा रहे है तो उन्होनें बैतूल रेंज के रेंजर का नाम बताया जबआईएफएस ट्रेनी रेंजर विनोद जाखड़ से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा हमारा कॉल ही रिसीव नही किया गया।

Also Read- Madhya Pradesh News: कबाड़ से बना हवाई जहाज बना आकर्षण का केंद्र - शहर की सुंदरता बढ़ा रही ब्रांड एम्बेसेडर की कलाकृति।

जानकारी यह भी मिली है कि उत्पादन का कोई कार्यालय निर्माण कार्य यहाँ पर होना है खैर ये विकास की बात तो बाद कि है पर अभी जो  2 दर्जन से अधिक हरे भरे पेड़ काटे गए है इस मामले में किसे जिम्मेदार ठहराया जाता है और देखने वाली बात होगी कि  खबर प्रकाशित होने में बाद क्या  वनवृत सीसीएफ संज्ञान लेकर कोई कार्यवाही करते है या मामले में लीपापोती कर बात को रफा दफा कर दिया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow