Pratapgarh : प्रतापगढ़ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, रामपुर वकील हत्या और अन्य घटनाओं पर आक्रोश

संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी महेश और रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में वकील परिसर से लेकर नेशनल हाइवे तक पहुंचे

By INA News Desk
Feb 12, 2026 - 22:52
28 Views
Pratapgarh : प्रतापगढ़ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, रामपुर वकील हत्या और अन्य घटनाओं पर आक्रोश
Pratapgarh : प्रतापगढ़ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन, रामपुर वकील हत्या और अन्य घटनाओं पर आक्रोश

प्रतापगढ़ जिले में रामपुर जिले के वकील फारूख अहमद की गोली मारकर हत्या, लालगंज तहसील के वकील आलोक शुक्ला पर जानलेवा फायरिंग और रानीगंज तहसील में एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर वकीलों में भारी गुस्सा दिखा। नाराज वकीलों ने तहसील और दीवानी अदालतों में न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया।

संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी महेश और रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में वकील परिसर से लेकर नेशनल हाइवे तक पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। तहसील मुख्य गेट पर सभा में रामपुर में फारूख अहमद की क्रूर हत्या को असहनीय बताया गया। लालगंज के जैनपुर निवासी आलोक शुक्ला पर फायरिंग की घटना पर भी गहरा आक्रोश जताया गया।

रानीगंज तहसील में एसडीएम की कार्यशैली के खिलाफ चल रहे विरोध में भी वकीलों ने समर्थन दिया। सभा को संबोधित करते हुए अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश में वकीलों पर रोज हमले हो रहे हैं। ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि रामपुर की घटना के बाद यह आंदोलन प्रदेशव्यापी होगा।

सभा का आयोजन उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने किया और संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने। दीवानी न्यायालय में वकीलों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार पाण्डेय की अगुवाई में न्यायिक कामकाज से दूर रहने का प्रस्ताव पास किया। पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय, दिनेश सिंह, प्रवीण यादव, लाल स्नेहांश प्रताप सिंह, संजय सिंह ने भी सभा में बोलते हुए वकीलों के उत्पीड़न पर प्रशासन की लापरवाही की निंदा की।

इस मौके पर केके शुक्ला, सिंटू मिश्र, नीरज सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, राहुल त्रिपाठी, शैलेन्द्र शुक्ला, पण्डित दुबे, सूर्यकांत निराला, मस्तराम पाल, आशुतोष शुक्ला, मनोज शुक्ला, दीपक पाण्डेय, मोहम्मद ईसा, मनीष क्रांतिकारी, रामकुमार पाण्डेय, प्रभात श्रीवास्तव समेत कई वकील मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : थाना सुरसा पुलिस ने चोरी की गई भैंस सहित दो आरोपियों को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow