Pratapgarh : मोदी सरकार एसआईआर के जरिए लोकतंत्र को कमजोर कर रही- प्रमोद तिवारी

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार छीनना और मजदूरों से काम की गारंटी वापस लेना भाजपा का सबसे बड़ा धोखा है। कांग्रेस ने एसआईआर की समय सीमा एक-दो साल कर

Jan 15, 2026 - 23:12
 0  10
Pratapgarh : मोदी सरकार एसआईआर के जरिए लोकतंत्र को कमजोर कर रही- प्रमोद तिवारी
Pratapgarh : मोदी सरकार एसआईआर के जरिए लोकतंत्र को कमजोर कर रही- प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। भाजपा चुनाव आयोग से सांठगांठ कर एसआईआर के माध्यम से लोकतंत्र पर हमला कर रही है। मनरेगा योजना गरीब और कमजोर लोगों के लिए बड़ा सहारा साबित हुई थी, लेकिन मोदी सरकार इसे सामान्य योजनाओं की तरह बना रही है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सांगीपुर के सामुदायिक भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एसआईआर और मनरेगा पर चर्चा में ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार छीनना और मजदूरों से काम की गारंटी वापस लेना भाजपा का सबसे बड़ा धोखा है। कांग्रेस ने एसआईआर की समय सीमा एक-दो साल करने का विचार इसलिए दिया था ताकि देश का कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न हो। प्रमोद तिवारी ने सवाल किया कि भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से इतनी नाराजगी क्यों है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मनरेगा को बंद करने और एसआईआर के बहाने भाजपा के गलत तरीकों को लोगों तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दृगपाल यादव ने की और संचालन प्रधानाचार्य डॉ. अमिताभ शुक्ल ने किया। चर्चा में ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, रामकृपाल पासी, लल्लन सिंह, रिंकू सिंह परिहार ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान भगवती प्रसाद तिवारी, रामबोध शुक्ला, गुडडू सिंह, लालगंज प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, छोटे लाल सरोज, त्रिभुवन तिवारी, रोहित सिंह, श्यामा देवी, अरविंद मिश्र, अशोकधर द्विवेदी, आशुतोष मिश्र, राजू मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow