Sambhal : सम्भल में राजेंद्र प्रसाद शास्त्री का विवादित बयान, बोले- सम्भल के मुसलमान होंगे हिंदू

अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में सनातन धर्म की ध्वजा

By INA News Desk
Sep 6, 2025 - 20:45
413 Views
Sambhal : सम्भल में राजेंद्र प्रसाद शास्त्री का विवादित बयान, बोले- सम्भल के मुसलमान होंगे हिंदू
सम्भल में राजेंद्र प्रसाद शास्त्री का विवादित बयान, बोले- सम्भल के मुसलमान होंगे हिंदू
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने शनिवार को सम्भल में एक विवादित बयान देकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी। शास्त्री ने दावा किया कि आने वाले समय में सम्भल के मुसलमान हिंदू होंगे और जिले में हिंदुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। डॉ. शास्त्री सम्भल के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले अधिकांश मुसलमानों के पूर्वज सनातनी थे, जिन्होंने ऐतिहासिक कारणों से धर्म परिवर्तन किया था।उन्होंने कहा कि अब वे अपनी जड़ों की ओर लौटने की प्रक्रिया में हैं। शास्त्री ने दावा किया कि सम्भल के साधु-संत लगातार मुसलमानों की घर वापसी का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि देशद्रोही प्रवृत्ति के लोगों को छोड़कर बाकी सभी मुसलमान एक दिन फिर से सनातन धर्म को अपनाएंगे। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में सनातन धर्म की ध्वजा ऊंची हुई है और देश में धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

शास्त्री ने यह भी दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी और वहां भी सनातन का झंडा ऊंचा होगा। शास्त्री के इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जहां समर्थक उनके बयान को घर वापसी की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास मान रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इसे समाज में सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाला बयान बता सकते हैं। स्थानीय लोगों में भी इस विषय पर गहन चर्चा हो रही है। सम्भल लंबे समय से धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। ऐसे में शास्त्री का यह बयान आने वाले दिनों में जिले के राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

Also Click : Deoband : जामिया तिब्बिया की ओर से गोद लिये गए ग्राम साखन खुर्द में डिपार्टमेंट ऑफ अमराज़ ए निस्वा वा क़बालत का कैम्प लगाया गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement